शनिवार को इन चीजों का घर में आगमन, करता है शनिदेव को नाराज

आज शनिवार हैं अर्थात शनिदेव का दिन। आज के दिन सभी भक्तगण शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिदेव की पूजा करते हैं और उन्हें तेल चढ़ाते हैं। कोई भी नहीं चाहता हीब कि शनिदेव उनसे नाराज और उनका गुस्सा झेलना पड़े। लेकिन कभीकभार कुछ गलतियों की वजह से शनिदेव नाराज हो जाते हैं और जीवन में दरिद्रता और दुखों का आगमन होता हैं। आज हम आपको उन चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका शनिवार के दिन घर में आगमन शनिदेव को नाराज करता हैं और व्यक्ति को उनका प्रकोप झेलना पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं किन चीजों को शनिवार के दिन घर में नहीं लाना चाहिए।

पेंट
दीवारों पर रंग रोगन की जाने वाली वस्तुएं और नाखून पर लगाने वाली नेनपालिश आदि भी शनिवार के दिन घर नहीं लानी चाहिए। विशेष तौर पर पेंट इस दिन नहीं खरीदना चाहिए। यदि बहुत जरूरी हो जाए तो कम से कम नीले और काले रंग का पेंट बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए।

पेट्रो उत्पाद
शनिवार के दिन मिट्टी का तेल, पेट्रोल, डीजल गैस आदि की खरीदारी भी नहीं करना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिवार को इन चीजों को खरीदना यानि शनि दोष का शिकार होना है।

झाड़ू
शनिवार के दिन झाड़ू खरीदकर घर लाना भी शुभ नहीं माना गया है। माना जाता है कि शनिवार के दिन झाड़ू की खरीददारी से जातक को आर्थिक नुकसान होता है।

काला नमक
शनिवार के दिन भूलकर भी काला नमक नहीं खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को काला नमक खरीदने से शनि के अशुभ फल मिलते हैं।

लोहा
ज्योतिषशास्त्र में लोहे और उससे बनी धातु को शनि की वस्तु बताया गया है। ऐसे में यदि आप शनि दोष से बचना चाहते हैं तो शनिवार के दिन लोहे का कोई सामान भूलकर भी घर में न लाएं। बल्कि शनिवार के दिन उपाय के रूप में लोहे के दान का विधान है।

काला तिल
शनि के पूजन में प्रयोग किया जाने वाला तिल भी शनिवार के दिन घर में खरीदकर नहीं लाना चाहिए। बल्कि इस दिन काला तिल दान करें। शनि की शांति के लिए इसे खाया भी जाता है, लेकिन शनिवार के दिन इसे घर में लाना शनि को बुलावा देना माना गया है।

तेल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तेल को भी शनि की वस्तु माना गया है। ऐसे में शनिवार के दिन भूलकर भी तेल घर नहीं लाना चाहिए। बल्कि इस दिन भगवान शनिदेव को तेल अर्पण करना चाहिए।

काले वस्त्र
शनिवार के दिन सिर्फ काला तिल, काला नमक ही नहीं बल्कि काला कपड़ा भी खरीदने से बचना चाहिए। बल्कि शनि के उपाय को करते हुए इस दिन काले वस्त्र और कंबल का दान करना चाहिए। शनिवार के दिन इन्हें घर लाना यानि शनि के दुष्प्रभाव को बढ़ाना है।

सुई और कैंची
शनिवार के दिन कभी भी सुई और कैंची न खरीदें। शनिवार के दिन इन चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे रिश्तों में दूरियां बढ़ती है।