वास्तु के ये उपाय घर के लिए होते है बहुत शुभ, जानें और अपनाए इन्हें

वास्तु का व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व माना जाता हैं। क्योंकि घर में उपस्थित वास्तुदोष व्यक्ति के जीवन को बर्बादी पर लाकर खड़ा कर देता हैं। ऐसे में व्यक्ति को चाहिए कि अपनी तरक्की और जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए वास्तुदोषों को दूर करते हुए अपने जीवन को संवारा जाए। इसलिए आज हम आपके लिए वास्तु से जुड़े कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आएँगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- देवी लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। वास्तु में इनकी मूर्ति और तस्वीरों को लगाने की सही दिशा बताई है। घर के उत्तर दिशा में माता लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वह कमल पर विराजमान हों और हाथो से सोने की मुद्राएं गिराते हुए हों। इससे घर पर सुख-समृद्धि का हमेशा वास बना होता है।

- वास्तु के नियम के अनुसार घर पर पानी की टंकी मकान की छत पर पश्चिम दिशा की ओर रखना शुभ होता है।

- घर का दक्षिण पश्चिम हिस्सा ऊंचा रहना चाहिए। इससे घर पर उन्नति और शांति आती है।

- घर के पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र को लटकाना शुभ होता है। इससे घर पर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती।

- घर के पूर्व और उत्तर की दीवारों पर आईना लगाना चाहिए। घर के मुख्य दरवाजे में कभी भी किसी तरह की कांच की चीजें नहीं लगानी चाहिए। पूर्व और उत्तर दिशा में आईना लगाने से धन की आवक बनी रहती है।

- घर को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर काले घोड़े का नाल लगाना शुभ रहता है।

- घर का बाथरूम और रसोई घर एक दूसरे से सटा हुआ नहीं होना चाहिए। बाथरूम से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कटोरी में नमक भरकर रखना चाहिए।