ये छोटी-छोटी चीजें बनती हैं घर में कलह-कलेश का कारण

अक्सर आपने महसूस किया होगा कि घर में आप अपने पार्टनर से अकारण ही लड़ने लगते हैं और उसका कोई ठोस मुद्दा भी नहीं होता हैं। इसका मुख्य कारण बनता हैं वास्तु दोष जिनकी वजह से घर में नकारात्मकता फैली रहती हैं और घर में कलह-कलेश की स्थिति उत्पन्न होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से घर में वास्तुदोष होता हैं और कलह-कलेश उत्पन्न होते हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

तनाव का कारण टूटा बैड

ध्यान रखें कि बेडरूम में कभी भी टूटा हुआ पलंग न रखें। अगर पलंग टूट भी गया है तो उसे तुरंत बदल डालें क्योंकि यह शुभ नहीं होता। इससे पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता है और घऱ में कलह का माहौल बना रहता है। इसके अलावा घर का मुख्य द्वार यानी मेन गेट भी बिल्कुल ठीक होना चाहिए क्योंकि टूटे द्वार से नकारात्मक ऊर्जा जल्दी घर में प्रवेश करती हैं।

कलह-कलेश बढ़ाती हैं तस्वीरें

घर में कभी भी महाभारत के युद्ध वाली तस्वीर न लगाए क्योंकि इससे नेगेटिव एनर्जी आती हैं जिससे कपल्स के बीच तनाव बना रहता है। इसके अलावा घर में डूबते जहाज या सूरत की तस्वीर भी लगाने से बचे क्योंकि यह अशुभ मानी जाती हैं।

उत्तर-पूर्व दिशा में रसोई घर

अगर आपकी रसोईघऱ या शौचालय घर की उत्तर-पूर्व दिशा में है तो इससे भी घर के लोगों के संबंधों पर असर पड़ता है। इससे न केवल वास्तुदोष बनते है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर लेती हैं। इसलिए ध्यान रखें कि घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रसोई घर या शौचालय न बनाएं।

कूड़ेदान की गलत दिशा

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ेदान बनाने या कूड़ा रखने से भी घर के लोगों में मन-मुटाव और जलन आदि भावना रखते हैं। अगर चाहते है कि घर में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहे तो कूड़ादान भूलकर इस दिशा में न रखें।

कलेश बढ़ाते है टूटे-फूटे बर्तन

अक्सर लोग अपने घर में टूटे-फूटे बर्तन वा सामान को संभालकर रखते हैं जोकि बिल्कुल गलत है। दरअसल, टूटे बर्तन व सामान रखने से घर में दरिद्ररता फैलती है। इससे अक्सर हमेशा में पैसों की कमी रहती है और कलह-कलेश बना रहता है। ऐसे में आपको तुरंत अपने घर से इस तरह के सामान को बाहर फेंक या बेच देना चाहिए जो घर की समृद्धि में बांधा का काम करते हो।

अशुभ है रूकी हुई घड़ी

अधिकतर लोग अपने घरों की दीवारों पर घड़ी लगाते है लेकिन जब यह चलना बंद हो जाए तो इसे संभालकर रखने के बजाएं घर से बाहर निकाल दें क्योंकि रूकी हुई घड़ी भी कलह-कलेश का कारण बनती है। दूसरे ध्यान रखें कि घर में अंडाकार, गोलाकार अष्टभुजाकार, षट्भुजाकार घड़ी लगाएं क्योंकि इन्हें शुभ माना जाता है।

ताजमहल की मूर्ति

अगर आप पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़ा लगा रहता है तो घर में ताजमल की मूर्ति रखें। ताजमहल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है जिसको घर में रखने से कपल की बीच की दूरियां कम होती है और प्यार का माहौल बना रहता है।