सप्ताह के इस दिन करें ये सरल उपाय, दिलाएंगे आपको अनंत सुख और धन-वैभव

बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित होता हैं और आज के दिन सभी गणपति जी की पूजा करते हुए उनके लिए व्रत रखते हैं। इसी के साथ ही आज का दिन बुध ग्रह के उपायों के लिए भी उपयोगी माना जाता हैं। आज के दिन की गई पूजा और उपाय आपको गणपति जी का आशीर्वाद दिलवाते हैं और अनं‍‍त सुख और धन-वैभव की प्राप्ति होती हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में जो बुधवार के दिन किए जाने चाहिए।

- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

- गणपति जी को गुड़-धनिया का भोग लगाएं।

- घर से सौंफ खा कर निकलें।

- हरे रंग के वस्त्र पहनें।

- हरा रूमाल साथ रखें।

- 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:' मंत्र का जप करें।

- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' मंत्र का 108 बार जाप करें।

- अपने सामर्थ्य के अनुसार बुधवार के दिन मूंग की दाल और तांबे की वस्तुओं का दान करें।

- सोते समय तांबे के बर्तन में पानी भरकर रात भर रखें और सुबह उस जल को ग्रहण करें, इससे बुध से जुड़े रोगों में लाभ होता है।