राजयोग और सरकारी नौकरी दर्शाते हैं हथेली के ये निशान

हस्तरेखा ज्योतिष का महत्व सभी जानते हैं कि किस तरह इसकी मदद से व्यक्ति के अच्छे-बुरे समय का आंकलन किया जा सकता हैं। हर व्यक्ति के मन में अपने आने वाले समय को लेकर सवाल होते हैं, खासतौर से सरकारी नौकरी की तयारी कर रहे लोगों में। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके जीवन में राजयोग और सरकारी नौकरी दर्शाते हैं। हांलाकि यह आपकी मेहनत पर भी निर्भर करता हैं। तो आइये जानते हैं हथेली के उन संकेतों के बारे में।

- हथेली में मंगल पर्वत ऊंचा हो साथ में मस्तिष्क रेखा सिरे पर दो भागों में बंटा हुआ हो और सबसे कनिष्ठा उंगली लंबी हो तो यह संकेत है कि व्यक्ति राजयोग लेकर पैदा हुआ है और सरकारी क्षेत्र में उच्च पद और लाभ प्राप्त कर सकता है।

- अनामिका उंगली के पास से निकलती हुई रेखा अगर मस्तिष्क रेखा से मिली हुई है और गुरु पर्वत पर आ रही है तो यह समझ लीजिए कि राजा की तरह सुख प्राप्त करता है। ऐसे व्यक्ति राजनीति में सफल होते हैं।

- शनि पर्वत पर त्रिशूल का निशान अगर इनके साथ हथेली में भाग्य रेखा को चन्द्र पर्वत से आती रेखा छू रही हो तब इसका प्रभाव और बढ़ जाता है व्यक्ति बड़ा अधिकारी बनता है। ऐसे व्यक्तियों को सरकारी क्षेत्र में बहुत मान-सम्मान प्राप्त होता है।

- हथेली में हल और तलवार का निशान बहुत ही शुभ और राजयोग के समान फल देने वाला माना गया है। जिनकी हथेली में ऐसे चिन्ह होते हैं वह धन संपन्न होते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में आर्थिक परेशानियांं नहीं आती हैं।

- अगर आपकी हथेली में गुरु और सूर्य पर्वत ऊंचा है साथ ही भाग्य रेखा और बुध रेखा स्पष्ट और सीधी है तो यह राजयोग का संकेत है। ऐसी स्थिति में आप सरकारी क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में सफलता की तरफ इशारा करते है हाथ में बना यह निशान।