आने वाले बुरे समय को दर्शाते हैं ये संकेत, जानें और रहें सतर्क

अक्सर सभी को यह कहते हुए सुना जाता हैं कि कल का किसे पता हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि आने वाले कल के बारे में आप बिलकुल भी पता नहीं लगा सकते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार कुछ घटनाओं से आने वाले समय के बारे में अंदेशा लगाया जा सकता हैं जिन्हें जानकार आप सतर्क हो सकते हैं और उचित फैसला ले सकते हैं। इस कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी लेकर आए हैं जो आने वाले बुरे समय को दर्शाते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- पुरानी मान्यता के अनुसार यदि घर में कोई मुसीबत आने वाली हो तो इसका असर सबसे पहले घर में लगे तुलसी के पौधे पर होता है। तुलसी का पौधा बिलकुल सूख जता है जिसे घर में मुसीबत, दरिद्रता आने के संकेत माना जाता है।

- कोई पारिवारिक सदस्य अस्वस्थ रहने लगे, लाख प्रयत्न करने पर भी आराम न आए तो समझ लेना चाहिए ये फूटे भाग्य का संकेत है।

- घर को जितना भी साफ कर लें, फिर भी गंदगी रहती है तो समझ लें लक्ष्मी कि नाराजगी होने वाली है।

- नमकीन प्रदार्थों में काली चींटियों का पड़ जाना। बुरे समय का संकेत प्रकट करता हैं।

- बार-बार दूध का उबल कर जमीन पर बह जाना।

- घर के पालतू पशुओं की बेवजह या समय से पहले मृत्यु हो जाना।

- घर में पड़े हुए कांच या चीनि मिट्टी के बर्तनों का बार-बार तड़क कर टूट जाना।

- टॉइलेट या वाशरूम नियमित साफ करने के बावजूद भी घर में दुर्गंध का फैलना।

- घर में अचानक से घड़ियों का चलते-चलते बंद हो जाना।