शनिवार के ये टोटके दिलाएंगे शनिदेव की कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

आज शनिवार हैं जो कि शनिदेव की भक्ति के लिए जाना जाता हैं। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता हैं जो कि व्यक्ति को कर्मों का फल देते हैं। लोगों के मन में हमेशा भय रहता है कि कहीं शनिदेव नाराज न हो जाएं। ऐसे में आज हम आपके लिए शनिवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से शनिदेव की कृपा पाई जा सकती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं शनिवार के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में।

कर्ज से मिलती है मुक्ति

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को जल में दूध और शक्कर मिलाकर अवश्य देना चाहिए और शाम के समय तील के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही कर्ज से मुक्ति मिलती है और आरोग्य के लिए लाभदायक होता है।

अशुभ प्रभाव होता है कम

शनिवार के दिन लाल मिर्च का प्रयोग ना करके काली मिर्च का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही भोजन में काला नमक भी प्रयोग करें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा होती है और शनि की साढ़े साती और ढैया का अशुभ प्रभाव भी कम होता है।

प्रगति के खुलेंगे रास्ते

शनिवार के दिन कागट के टुकड़े पर राम नाम लिख लें फिर उस कागज को आटे में मिलाकर छोटी-छोटी गोली मिला लें और फिर उनको मछलियों को खिला दें। ऐसा करने से शनिदोष का अशुभ प्रभाव कम होता है और प्रगति के रास्ते खुलते हैं। लाल किताब में इस उपाय को कर्ज मुक्ति के लिए बताया गया है।

शत्रुओं से मिलेगी निजात

शनिवार के दिन शनिदेव का व्रत करना बहुत उत्तम माना गया है, ऐसा करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर व्रत करना संभव नहीं है तो काली उड़द की खिचड़ी खानी चाहिए और उस खिचड़ी का दान करना भी फायदेमंद बताया गया है। ऐसा करने से शत्रु से आपको निजात मिलेगी साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद रहेगा।

सभी रुकावटें होती हैं दूर

शनिवार के दिन काला कुत्ता, काली गाय या फिर काली चिड़ियों का दाना डालना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव की क्रूर दृष्टि दूर होती है। साथ ही गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। ऐसा करने से बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं और सभी रुकावटें दूर होती हैं। क्योंकि शनिदेव गरीब और जरूरतमंदों का प्रतिनिधित्व करते हैं।