पौधे जो लातें है घर में बरकत और सुख-शांति

नया साल आ चूका है। हर कोई नए साल में अपने घर में कुछ अलग करना चाहत है जिससे उसके घर में खूबसूरती बनी रहे। तो आपके घर की खूबसूरती को बढाने में हम आपको एक सलाह देंगे कि आप अपने घर में पौधे लगाए जो कि घर की खूबसूरती के साथ स्वस्थ्य और ज्योतिष रूप से भी फायदेमंद होते हैं। स्वास्थ्य रूप से तो ये ऑक्सीजन बढाने में सहायक है और ज्योतिषीय रूप से कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो घर में बरकत लाते हैं। तो आज हम आपको उन पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके घर में होने से सकारात्मकता आती है और घर में बरकत बनी रहती हैं। तो आइये जानते हैं इन पौधों के बारे में...

* मनी प्लांट :

मनी प्लांट का पौधा घर में लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से पति पत्नी के सम्बन्ध अच्छे होते है घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। ज्योतिषशास्त्र में मनी प्लांट को शुक्र ग्रह का कारक माना गया है।

* तुलसी :

माना जाता है कि जिस स्थान पर तुलसी का पौधा होता है वहां भगवान विष्णु का निवास होता है। साथ ही वातावरण में रोग फैलाने वाले कीटाणुओं एवं हवा में व्याप्त विभिन्न विषाणुओं के होने की संभावना भी कम होती है। तुलसी की पत्तियों के सेवन से सर्दी, खांसी, एलर्जी आदि बीमारियां भी नष्ट होती हैं।

* लिली का पौधा :

फेंगशुई के अनुसार लिलि का पौधा घर में लगाना का काफी अच्छा होता है। फेंगशुई में कहा जाता है कि यह पौधा घर के लोगों में खुशियां, सौहार्द बढ़ाता है। लिलि के पौधे की खासियत है कि इस लगाने से घर के लोग पहले की तुलना में काफी शांत हो जाते हैं। इसलिए इस पौधे को अपने घर के लिविंग रुम या फिर मेडिटेशन वाले कमरे में लगाना चाहिए।

* बांस का पेड़ :

वास्तु में बांस के पेड़ को लेकर ऐसी मान्यताएं हैं कि इसे लगाने से आपकी तरक्की होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं घर की निगेटिव एनर्जी भी दूर होती है। बांस के पेड़ के बारे में कहा जाता है कि यह हर वातारण में तमाम मुश्किलों के बाद भी तेजी से बढ़ता है।

* कमल :

फेंगशुई के मुताबिक कमल का फूल प्रतीक होता शुद्धता, नैतिक ताकत। इसे घर के एंट्रेंस में लगाना चाहिए। फेंगशुई के मानें तो यह घर में सकारात्मक वातावरण लाता है। फेंगशुई के अनुसार ऐसा भी कहा जाता है कि यह घर में ज्ञान या आत्मज्ञान का वातावरण फैलाता है।

* आंवला :

कहते हैं कि आंवले के पेड़ की पूजा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसकी हर रोज पूजा करने से सारे पापों का नाश भी होता है। इसे उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना अत्यंत लाभकारी माना गया है।

* चाइनीस फ्लावर :

फेंगशुई के अनुसार चाइनीस फ्लावर नई आशा और नई शुरुआत का प्रतीक है। इसके पौधे को घर पर लगाने से घर में खुशियां आती हैं। यही नहीं जिन पति-पत्नी में घर में लड़ाई होती है उन्हें खासतौर पर अपने घर में चाइनीस फ्लावर लगाने चाहिए। इस पौधे को आप घर के लिविंग रुम या फिर डाइनिंग रुम में लगाना चाहिए।

* श्वेतार्क का पौधा :

इसे गणपति का पौधा मानते हैं और यह दूध वाला होता है। अब वैसे तो वास्तु के हिसाब से ऐसे पौधों का घर के भीतर होना अशुभ होता है, मगर श्वेतार्क इस मामले में अपवाद है। ऐसी भी मान्यता है कि जिसके घर के समीप यह पौधा फलता-फुलता है वहां हमेशा बरकत बनी रहती है।