घर में सुख-समृद्धि लाते हैं ये पौधे, जानें और संवारे अपना भाग्य

यह तो सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में पेड़ पौधों का कितना महत्व हैं और प्रतिदिन इनका पूजन किया जाता हैं। पौधों से वातावरण साफ़ रहता हैं और ये आपके जीवन में सकारात्मकता लाने का काम भी करते हैं। अगर घर में पौधे लगाने जा रहे हैं तो यह जानना जरूरी हैं कि वास्तु के अनुसार कौनसे पौधों लगाने चाहिए जो अपने साथ सुख-समृद्धि भी लेकर आए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे शुभ फल की प्राप्ति होती है और भाग्य संवरता हैं। तो आइये जानते हैं इन पौधों के बारे में।

तुलसी

हिंदू धर्म में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा-पाठ का कार्यक्रम तुलसी के पत्तों के बिना पूरा नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर से नकारात्मकता को दूर करता है। तुलसी के पौधे को घर की पूर्व दिशा या पूर्व-उत्तर दिशा में लगाना शुभ रहता है।

केले का पौधा

जितना तुलसी का महत्व पूजा पाठ में होता है उतना ही केले के पौधे का भी माना गया है। घर पर इस पौधे को लगाने पर मन शांत और सुख समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार केले का पेड़ को पूर्व-उत्तर दिशा में होना चाहिए।

आंवला

आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का निवास स्थान माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस पेड़ को लगाने से हर तरह के पाप का नाश हो जाता है और इच्छाएं पूरी होती है।

अशोक

अशोक के पेड़ से हर तरह के दोष खत्म हो जाते हैं और घर से नकारात्मकता दूर हो जाती है। इस पेड़ को घर के उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।