मनचाहा फल दिलाएंगे सोमवार को किए गए ये उपाय, भोले भंडारी होंगे प्रसन्न

आज सोमवार का दिन हैं जो कि भोले भंडारी के पूजन के लिए जाना जाता हैं। इस दिन सभी शिव के मंदिर में पूजन कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं ताकि जीवन की सभी मनोकामनाओं की पूर्ती की जा सकें। ऐसे में आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से भोले भंडारी बड़ी जल्‍दी प्रसन्‍न हो जाते हैं और आपकी सभी मुराद पूरी करते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

श‍िव का अभिषेक

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, यद‍ि आप मानसिक तनाव से जूझ रहे हों तो सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक शक्कर मिले दूध से करें। मान्‍यता है कि ऐसा करने से तनाव दूर होता है। साथ ही दिमाग तेज होता है और ज्ञान की प्राप्ति होती है। जातक कार्यक्षेत्र में द‍िन-दूनी-रात चौगुनी तरक्‍की करता है।

उपायों से रोगों का नाश

अगर व्‍यक्ति कई बीमार‍ियों से ग्रसित हो तो उसे सोमवार के दिन भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ की कृपा से सभी रोगों का नाश होता है। इसके साथ ही सोमवार के दिन भगवान शिव के ‘दारिद्रदहन शिव स्‍तोत्र’ का पाठ करने से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है।

अकारण भय नाश के लिए

अगर क‍िसी के मन में अकारण ही भय बना रहता हो तो उन्हें सोमवार के दिन उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भगवान शिव के ‘शिव रक्षा स्त्रोत’ का पाठ करना चाहिए ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही इसके प्रभाव से व्‍यक्ति के मन में व्‍याप्‍त सभी प्रकार के भय दूर हो जाते हैं।

धन संबधी समस्यओं के उपाय

अगर जीवन में आर्थिक समस्‍याएं घेरे रहती हों तो सोमवार के दिन भगवान शिव का विधिवत पूजन करें। इसके बाद भगवान शिव के ‘ शिव तांडव स्‍तोत्र’ का पाठ करें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से धन संबधी सभी समस्याएं दूर होती है। अचानक धनलाभ के योग बनते हैं।

मजबूत करें चंद्रमा

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है। उन्‍हें सोमवार के द‍िन चंद्रदेव ‘चंद्रशेखर स्‍तोत्र’ का पाठ करना चाहिए ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है। इसके अलावा सोमवार के ही द‍िन रामायण के अयोध्याकाण्ड का पाठ करना चाहिए। इससे भी चंद्रमा मजबूत होता है और आमदनी में वृद्धि होती है।