Holi 2020 : जीवन की हर परेशानी को दूर करेंगे होली के ये उपाय

रंगों के त्यौंहार होली का लोग लम्बे समय से इंतजार करते हैं जो कि प्यार के रंगों का त्यौंहार माना जाता हैं। यह त्यौंहार रिश्तों में तो सकारात्मकता लाता ही हैं लेकिन इसी के साथ आपके जीवन को भी संवार सकता हैं। जी हां, होली का ज्योतिष में भी बहुत महत्व माना गया हैं और इसके अनुसार किए गए उपाय आपके जीवन की हर परेशानी को दूर करने में मदद करते है। आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको जरूर आजमाने चाहिए।

- होली खेलने जाने से पहले एक नारियल लें, उस पर सिंदूर लगाएं, उसे धूप दिखाएं और 4 से 5 मेवे डालकर उस नारियल को लाल कपड़े में बांध ले। इस नारियल को घर के मंदिर में रखकर मां लक्ष्मी से अपने घर में हमेशा वास करने की प्रार्थना करें। उसके बाद इस नारियल को अपने ऑफिस या काम करने वाली जगह पर रख लें। ऐसा करने से धन से जुड़ी आपकी समस्त परेशानियां कुछ ही दिनों में दूर हो जाएंगी।

- अगर आप चाहते हैं कि आपसे जुड़े हर रिश्ते के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहें, तो होलिका दहन की रात 1 पान का पत्ता, 7 गोमती चक्र, 2 लौंग और कुछ पताशे पूजा में रखें। होलिका दहन की 7 बार परिक्रमा करें। हर परिक्रमा के वक्त 1 गोमती चक्र अग्नि में डालते जाएं। ऐसा करने से पूरा साल आपके रिलेशन सभी के साथ अच्छे बने रहेंगे।

- आप अगर किसी खास व्यक्ति के दिल में अपनी जगह बनाना चाहते हैं, तो उस व्यक्ति को पर्पल या फिर ऑरेंज रंग लगाएं। इंसान चाहे दोस्त हो, कोई रिश्तेदार या फिर आपका होने वाला जीवन साथी। होली के ये रंग आपके जीवन को खुशियों के रंग से भर देंगे।

- रंग बिरंगे रंगों के अलावा सूरजमुखी के फूलों के साथ भी होली जरुर खेलें। इन फूलों के साथ घर के बड़े बुजुर्गों के साथ होली खेलें साथ ही मंदिर जाकर भगवान राधा-कृष्ण के साथ भी जरुर खेलें। ऐसा करने से आपको आने वाले जीवन में कई खुश खबरियां सुनने को मिलेंगी।