नागपंचमी 2020 : राशि अनुसार इन उपायों को कर पाए सभी कष्टों से मुक्ति

आज सावन शुक्ल पंचमी हैं जिसे नाग देवताओं की पूजा के लिए जाना जाता हैं। नाग देवताओं को समर्पित यह दिन धार्मिक रूप से बहुत महत्व रखता है और इस दिन की गई पूजा जीवन के कष्टों से छुटकारा दिलाती हैं। ऐसे मेंआज हम आपके लिए राशिनुसार किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जो इस दिन शुभकारी साबित होते हैं और समस्त प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
मेष

मेष राशि के जातकों को नाग पंचमी पर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करना चाहिए। जिन लोगों को राहु की पीड़ा है। उन्हें नाग पंचमी पर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करने से राहु की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।

वृष

इस राशि के लोग नागपंचमी के दिन से 40 दिनों तक नियमित रुप से रोजाना एक तांबे का टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करें। इससे राहु का प्रभाव कम होगा।

मिथुन

मिथुन राशि वाले जातक नाग पंचमी वाले दिन से शुरू करके 40 दिनों तक रोजाना किसी कुष्ठ रोगी को मूली का दान करें। इससे इनके ऊपर से अशुभ ग्रहों की बाधा दूर होगी।

कर्क

कर्क राशि के लोगों को नाग पंचमी के दिन से लेकर आठ दिनों तक लगातार बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित करना चाहिए। इस उपाय को करने से राहु का कष्ट दूर होगा।

सिंह

सिंह राशि के लोग अपने ऊपर से अशुभ ग्रहों का प्रभाव दूर करने के लिए नाग पंचमी और उसके बाद पड़ने वाले प्रथम शनिवार के दिन एक लाल कपड़े में नारियल और चार बादाम बांध कर किसी गड्ढे में दबा दें।

कन्या

कन्या राशि के लोग नाग पंचमी के दिन से छः दिनों तक लगभग 10 ग्राम धनिया किसी गरीब व्यक्ति को दान में देना चाहिए। इससे मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा। जीवन में खुशियां आएंगी।

तुला

इस राशि के जातक नाग पंचमी के पहले की रात को कुछ जौं के दाने अपने सिरहाने रखकर सोएं नाग पंचमी के दिन सुबह उठकर यह दाने पक्षियों को डाल दें। ऐसा करने से सुख-समृद्घि आएगी और दरिद्रता दूर होगी। नागपंचमी के दिन दान भी करें।

वृश्चिक

इस राशि के लोग नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा तो करेंगे ही, लेकिन आप इस दिन गणेश जी की पूजा भी करें। उन्हें लड्डुओं का भोग लगाएं। इससे रोजगार के रास्ते बनेंगे।

धनु

धनु राशि के जातक नाग पंचमी के दिन आटे में चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाएं, ऐसा करने से शनि की वक्र दृष्टि से राहत मिलेगी। दरिद्रता दूर होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर

मकर राशि के लोगों को नाग पंचमी से हर शनिवार को 11 दिनों तक तिल और जौं का दान करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

कुंभ

इस राशि के जातको को नागपंचमी के दिन कोयले को बहते हुए जल में प्रवाहित करना चाहिए इससे आपकी सेहत अच्छी होगी। आपकी राशि के स्वामी शनि देव प्रसन्न होंगे।

मीन

मीन राशि वालों को नाग पंचमी के दिन अपने हाथ में अष्टधातु से बना हुआ कड़ा पहनना चाहिए। इससे आपके घर में शांति का निवास होगा। क्लेश से मुक्ति मिलेगी।