जीवन में धन और सुख के संकेत देते हैं हथेली पर मौजूद ये निशान

ज्योतिष की कई शाखाएँ हैं जिनकी मदद से व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता हैं। इन्हीं में से है हस्तरेखा ज्ञान और सामुद्रिक शास्त्र जिनमें व्यक्ति की हथेली को देखकर उसके भविष्य और सुख-संपति का आंकलन किया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हथेली के कुछ ऐसे शुभ निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके सुख-संपदा, वैवाहिक जीवन, भाग्य, धन आदि एक बारे में बताते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- हथेली पर शंख के अलावा एक और निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान बनने की ओर संकेत देता है। हथेली पर कमल का निशान भी काफी शुभ माना जाता है। कमल के निशान वाला व्यक्ति बिजनेसमैन के तौर पर काफी कामयाबी पाता है। वह बिजनेस से काफी पैसा जुटाता है। जिस वजह से उसका जीवन काफी सुखमय बीतता है।

- हथेली पर स्वस्तिक का निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और मान-सम्मान दिलाता है। ऐसे लोगों को कम से कम प्रयास में हर एक कार्य में सफलता मिल जाती है।

- मछली का निशान भी व्यक्ति को धनवान और भाग्यशाली व्यक्ति बनाता है। ऐसा व्यक्ति को परिवार और समाज के लोगों का हमेशा साथ मिलता है। ये लोग काफी दयावान स्वभाव के भी होते हैं। जल्दी से इनका दिल किसी बात पर पिघल जाता है।

- जिन व्यक्तियों की हथेली में शंख जैसा निशान बनता है तो उसे बहुत ही शुभ निशान माना जाता है। ऐसे निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान बनने की तरफ संकेत देता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर इस तरह का निशान होने का मतलब ये होता है कि आप बेशुमार धन संपदा के मालिक बनेंगे। जिन लोगों की हथेली पर यह शंख का निशान बना होता है उसका जीवन एक राजा के सामान बीतता है।

- इसी तरह हथेली पर त्रिभुज, कलश, कमंडल का निशान बना हुआ होता है। यह निशान काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोग उच्च पद पर आसीन होते हैं और समाज में आपका मान सम्मान बढ़ता है।