कहीं आपके हाथ में तो नहीं ये रेखाएं, बनती हैं जीवन में परेशानियों का कारण

पौराणिक काल से ही हस्तरेखा शास्त्र की मान्यता हैं जिसमें हथेली की रेखाओं को देख व्यक्ति के जीवन से जुड़े तथ्यों की पहचान की जा सकती हैं। जी हां, हथेली में स्थित रेखाओं से व्यक्ति के शुभ-अशुभ समय का पता लगाया जा सकता हैं। हथेली की रेखाएं आपके आने वाले समय को दर्शाती हैं। हर व्यक्ति के हाथों में अलग-अलग रेखाएं होती हैं जो उनके जीवन का परिचायक बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए हथेली की कुछ ऐसी ही रेखाओं और आकृतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन के बुरे समय को दर्शाती हैं। तो आइये जानते हैं इन रेखाओं के बारे में।

ऐसे लोगों को कार्यक्षेत्र में आती हैं परेशानियां

हथेली पर भाग्य रेखा को काफी महत्वपूर्ण रेखा माना जाता है। अगर भाग्यरेखा शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो और उसे कुछ आड़ी रेखाएं उसको काट रही होती हैं तो उस व्यक्ति को अपने करियर और धन संबंधी मामलों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कम समय के लिए मिलता है जीवनसाथी का साथ

अगर किसी की हथेली में विवाह रेखा स्पष्ट नहीं है। बल्कि उस पर क्रॉस का निशान बन रहा हो तो ऐसे लोगों का जीवनसाथी का साथ बहुत कम समय के लिए मिलता है।

ऐसे लोगों को मिलता है पारिवारिक दुख

अगर किसी के अंगूठे से कोई रेखा निकलकर शुक्र पर्वत से होते हुए भाग्य रेखा को काटती हुई निकलती हो तो ऐसे व्यक्ति को अपने परिवार के सदस्य को खोने का दुख मिलता है।

जीवन में लगातार मिलती हैं असफलताएं

जिस किसी के हथेली पर अनामिका उंगली के आस पास आड़ी रेखाएं बनती हो तो उस व्यक्ति को बुरे समय का सामना करना पड़ता है और लगातार जीवन में असफलताएं मिलती है।

ऐसे लोगों को रहती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां

अगर विवाह रेखा पर वर्ग के समान कोई निशान बनता हुआ दिखाई दे तो व्यक्ति हमेशा रोग से ग्रसित रहता है। हथेली पर ऐसे निशान उस व्यक्ति की खराब सेहत को दर्शाता है।