पैसों के पीछे भागते हैं इन 4 राशि के लोग, भौतिक चकाचौंध ही सबकुछ

हर इंसान की अपने जीवन में कुछ प्राथमिकताएँ होती हैं कोई रिश्ते या व्यवहार को ऊपर रखता हैं तो कोई पैसों को। यह बात सच हैं कि पैसा सबकुछ नहीं होता हैं लेकिन इस जीवन की सुख-सुविधाओं को भोगने के लिए पैसा बहुत कुछ होता हैं। किसी के स्वभाव में ही ऐसा होता हैं कि वे रिश्ते से ऊपर पैसों को ज्यादा महत्व देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियां ऐसी बताई गई हैं जो भौतिक चकाचौंध का लाभ लेने के लिए पैसों के पीछे भागते हैं। इन राशियों को पैसों से बहुत लगाव होता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

वृष राशि

वृष राशिचक्र की दूसरी राशि है। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, जो समस्त भौतिक सुखों के कारक हैं। वृष राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। इस राशि के जातक भौतिक सुख-संसाधनों के बीच अपना जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। इस राशि के जातक विश्वनीय होते हैं। लेकिन इनके लिए धन किसी भी चीज से बढ़कर होता है। ये लोग अपना जीवन शान-ओ-शौकत में व्यतीत करना पसंद करते हैं। कई बार इनके लिए रिश्ते पैसों के स्वार्थ पर ही बनते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशिचक्र की आठवीं राशि है। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इस राशि के जातकों के ऊपर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। इस राशि के जातक स्वतंत्र प्रवृत्ति वाले और बुद्धिमान होते हैं। ये सुख-सुविधाओं की ओर अधिक लालायित होते हैं। इसी कारण इस राशि के जातकों को सबसे ज्यादा पैसों से प्यार होता है। इनके कई रिश्तों की बुनियाद सिर्फ पैसों पर ही रखी जाती है।

धनु राशि

धनु राशिचक्र की नौवीं राशि है। इस राशि के मालिक देवगुरु बृहस्पति हैं जो ज्ञान, धर्म, भाग्य के कारक हैं। इस राशि के जातकों को पैसों से अधिक लगाव होता है। ये जातक नई-नई जगहों पर घूमने के शौकीन होते हैं। हालांकि ये भौतिक सुख-सुविधाओं को पाने के लिए अधिक मेहनत करते हैं। ये अपने पार्टनर से बहुत कुछ पाने की उम्मीद रखते हैं।

मकर राशि

मकर राशिचक्र की दसवीं राशि है। इस राशि के स्वामी शनि महाराज हैं। इस राशि के जातकों पर शनि महाराज की विशेष कृपा रहती हैं। इस राशि के जातक काफी मेहनती होते हैं। ये लोग जब कुछ करने की अपने मन में ठान लेते हैं तो फिर उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इस राशि के जातकों को पैसों से अधिक लगाव होता है। ये पैसों को रिश्तों से अधिक अहमियत देते हैं।