इन 4 राशियों पर सदा मेहरबान रहती हैं धन की देवी मां लक्ष्मी, कभी नहीं रहती कोई कमी

धन और वैभव प्रदान करने वाली देवी मां लक्ष्मी की पूजा-आराधना सभी करते हैं जिससे मातारानी का आशीर्वाद बना रहे और जीवन में कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना ना करना पड़े। मां लक्ष्मी की पूजा से धन, वैभव और सभी प्रकार के ऐशोआराम की चीजें प्राप्ति होती है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनपर मां लक्ष्मी सदा मेहरबान रहती हैं और इन राशि के जातकों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

वृषभ राशि

यह राशि चक्र में दूसरी राशि है। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। स्वामी शुक्र का प्रभाव हमेशा इन राशि के जातकों पर रहता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इस कारण से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से वृषभ राशि के जातकों पर रहता है। वृष राशि के जातकों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है। इस राशि के लोग कभी भी धन की कमी महसूस नहीं करते हैं।

कर्क राशि

वृषभ राशि की तरह कर्क राशि पर भी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इस राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। कर्क राशि के जातकों को अमीर बनने लग्जरी जीवन जीने का मौका मिलता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलता है। इस राशि के जातक काफी मेहनती और दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। जो मन में ठान लिया उसे वह जरूर पूरा करते हैं। इनका कार्य कभी भी किसी तरह की बाधा में नहीं रुकता।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव होते हैं। इस राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। सिंह राशि के जातक काफी मेहनती और कार्य कुशल होते हैं। यह अपनी लग्जरी जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी मेहतन करते हैं। इस राशि के जातकों में नेतृत्व करने की क्षमता काफी होती है। ये किसी काम को करने में नहीं घबराते हैं। इस कारण इनको काफी सफलता भी मिलती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। इस राशि के स्वामी मंगलदेव होते हैं। भाग्यशाली राशियों की गिनती में वृश्चिक राशि भी आती है। इस राशि के जातकों में पैसे बनाने की काफी लालसा रहती है और इसके साथ ये लोग काफी मेहनती होते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)