स्वास्तिक बचाएगा आपको कई परेशानियों से, जानें कैसे बनाया जाए इसे

हिन्दू परंपरा में स्वास्तिक का बड़ा महत्व माना जाता हैं। किसी भी काम की शुरुआत से पहले स्वस्तिक तो बनाया ही जाता हैं। स्वास्तिक घर में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आता हैं। लेकिन क्या आप जानते नहीं कि स्वास्तिक बनाने के भी कुछ नियम होते हैं जिनकी मदद से कई परेशानियों से निजात पाई जा सकती हैं। आज हम आपको अलग-अलग रंग के स्वास्तिक के बारे में आपको बताएंगे कि कौन से रंग से क्या फायदा मिलता है।

लाल स्वास्तिक

गृह-प्रवेश या किसी शगुन के काम में लाल सिंदूर से स्वास्तिक बनाया जाता है। इससे घर में सकारात्मकता का वास होता है और घर में सुख, शांति आती है।

पीला स्वास्तिक

पीला स्वास्तिक अच्छी सेहत के लिए बनाया जाता है। वहीं घर में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहती है।

काला स्वास्तिक

अगर किसी को बुरी नजर लग गई हो या बिजनेस अच्छे से न चल रहा हो तो ऐसे में घर की मुख्य द्वार पर कोयले से स्वास्तिक बनाया जाता है।

बुरे सपने आने पर

रात को अच्छी नींद और बुरे सपनों से बचने के लिए सोने से पहले तर्जनी उंगुली पर लाल रंग से स्वास्तिक बनाकर सोएं। ऐसा करने से नींद अच्छी आने के साथ बुरे सपने भी नहीं आएंगे।