अप्रैल माह में पैदा हुए लोगों की ये विशेषताएं बनाती हैं उन्हें दूसरों से अलग

हर व्यक्ति अपने स्वभाव, चरित्र, आचरण, विचार, ज्ञान और अन्य कई विशेषताओं से खुद को दूसरों से अलग दिखाता हैं। हांलाकि सभी की अपनी कुछ विशेषताएं होती हैं लेकिन कुछ विशेषताएं ऐसी होती हैं जो एक समय अंतराल में जन्मे लोगों में सामान्य समान पाई जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए अप्रैल माह में पैदा हुए लोगों की विशेषताएं लेकर आए हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- जिन लोगों का जन्म अप्रैल में होता है वे जिद्दी स्वभाव के होते हैं। जिस चीज को मन में ठान लेते हैं। उसे पूरा करके ही मानते हैं। हालांकि इस माह में जन्म लेने वाले साहसिक कार्यों में दिलचस्पी रखते हैं। जहां तक शारीरिक रूप रचना की बात है तो इसमें आप खूबसूरत होते हैं। ये लोग अपने रंग-रूप का ज्यादा ध्यान रखते हैं। अपने रंग-रूप को संवारने पर ये ज्यादा ध्यान देते हैं। इसलिए ये लोगों को अपनी ओर अधिक आकर्षित करते हैं।

- इनका दोष ये है कि ये लोग दूसरों की जिंदगी में हस्तक्षेप करने से बाज नहीं आते हैं। यही दोष इनका इनके लिए कभी-कभार समस्या पैदा कर देता है। दूसरों से इनके रिश्ते बिगड़ जाते हैं, जिनको संवारने में काफी वक्त लगता है।

- ये बड़े जुनूनी होते हैं। हालांकि इनका जुनून दोनों ही रूपों में होता है। ये सकारात्मक कार्यों के लिए भी होता है और नकारात्मक चीजों के लिए भी। स्पोर्ट्स, मीडिया, एडवर्टाइजिंग और राजनीति आदि क्षेत्र में ये अधिक कामयाब होते हैं। ये लोग जहां भी रहते हैं सभी इनके साथ रहना चाहते हैं।

- मित्र मंडली में इनका अलग ही प्रभाव देखने को मिलता है। आप दोस्तों के प्रिय तो होते ही हैं, साथ ही रिश्तेदार भी इन्हें बेहद चाहते हैं। वहीं इनके प्रेम जीवन की बात करें तो ये रोमांस करने में आगे होते हैं। अपने पार्टनर को रिझाना इन्हें भलीभांति आता है।

- अप्रैल माह में जन्म लेने वाले कला के प्रति समर्पित होते हैं। ये स्वयं ही किसी कला में बेहद दिलचस्पी रखते हैं। इनमें नई-नई चीजों को जानने की जिज्ञासा प्रबल होती है। इसलिए ये जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं और नयापन इन्हें अच्छा लगता है।

- इनकी एक खास बात ये है कि ये लोग अपने जीवन में ऊबाऊ भाव को नहीं आने देना चाहते हैं। इसलिए साहसिक कार्यों को अपने जीवन में जरूरी मानते हैं। आप कभी-कभी प्रकृति के करीब पहुंच जाते हैं। नेचर से इनका गहरा लगाव होता है और उसमें घुल-मिल जाते हैं।