सावन स्पेशल : आपकी किस्मत चमका देंगे वास्तु से जुड़े ये बदलाव

सावन का पवित्र महीना चल रहा हैं और सभी इस महीने में भोले भंडारी को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। शिव का आशीर्वाद भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करता है। सावन के इस महीने में वास्तु के उपायों की मदद लेकर किस्मत चमकाई जा सकती हैं। आज हम आपको वास्तु से जुड़े कुछ बदलावों की जानकारी देने जा रहे हैं जो सकारात्मकता लाते हुए किस्मत चमकाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन वास्तु बदलाओं के बारे में।

जल का स्त्रोत

वास्तु के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा का विशेष महत्व होता है। ऐसे में इस दिशा पर जल का स्त्रोत या कोई सुंदर वाटर फाउंटेन होने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर-परिवार में एकता व खुशियों भरा माहौल बना रहता है।

रूद्राक्ष

रूद्राक्ष भगवान शिव का अति प्रिय माना जाता है। इसे सावन के पवित्र महीने में धारण करना बेहद शुभफलदाई होता है। इससे मन की शांति मिलने के साथ ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव दूर होते है। इसके साथ ही जिन लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियां रहती हैं। उन्हें इस पावन महीने में पंचमुखी रूद्राक्ष जरूर पहनना चाहिए।

अर्द्धनारीश्वर की प्रतिमा

भगवान शिव और माता पार्वती की अर्द्धनारीश्वर रूप की मूर्ति या प्रतिमा घर पर स्थापित करने से रिश्तों में मिठास आती है। घर में चल रहें कलह-क्लेश आदि दूर हो खुशहाली भरा माहौल बनता है।

धतूरे का पौधा

भगवान शिव को धतूरा बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में इसे उन्हें चढ़ाने से शिवजी का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ इसके पौधे को घर के बाहर लगाने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता हैं।

तुलसी का पौधा

धार्मिक दृष्टि से तुसली का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे सावन के महीने में खासतौर पर घर की उत्तर दिशा में लगाना बेहद शुभफलाई होता है। मान्यता है कि कुंवारी लड़कियां इसे इस महीने में घर पर लगाएं तो उसके विवाह के संयोग खुलते है। साथ ही यह पौधा घर पर होने से वातावरण शुद्ध होने के साथ पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। रोजाना तुलसी के पौधे को जल चढ़ाने और शाम को घी का दीया जलाने से घर में मौजूद नैगेटिविटी दूर होती है।