अच्छी किस्मत की ओर इशारा करते हैं सुबह के ये शुभ संकेत

आपने अक्सर महसूस किया होगा कि सुबह उठने के साथ ही जैसा आपका व्यवहार और वातावरण होता हैं वह पूरे दिन उसी समान रहता हैं। अर्थात यदि व्यक्ति का मस्तिष्क सुबह के दौरान सकारात्मक बातें ग्रहण करता है, तो जीवन में सकारात्मक घटनाएं ही घटती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे शुभ संकेत बताने जा रहे हैं जो सुबह उठते ही अगर आपको दिखाई या सुनाई दे तो अच्छी किस्मत की ओर इशारा करते हैं। तो आइये जानते है इन संकेतों के बारे में।

- धर्मग्रंथों और ऋषि-मुनियों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हमारे हाथों की हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। अत: सुबह सुबह हाथों को देखना शुभ होता है।

- यदि सुबह घर से निकलते ही आपको कोई सफाईकर्मी दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है।

- नारियल, शंख, मोर, हंस या फूल आपको सुबह-सुबह दिख जाए तो समझिए आपका पूरा दिन शुभ बीतने वाला है।

- गोबर, सोना, तांबा, हरी घास देखना भी सुबह के लिए शुभ माना गया है।

- यदि सुबह उठते ही गाय दिखे या उसकी आवाज सुनाई दें तो समझें दिन बेहद शुभ होने वाला।

- सुबह सुबह जल का पक्षी, सफेद फूल, हाथी, मित्र आदि को देखना भी शुभ माना जाता है।

- सुबह के समय में आग का दिखना या हवन को देखना भी शुभ माना गया है।

- सुबह उठते ही अगर शंख या मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे तो यह शुभ होता है।

- सुबह सुबह श्रृंगार की हुई सुहागन स्त्री का दर्शन बड़ा ही शुभ माना जाता है।

- सुबह-सुबह हवन देखना भी शुभ और मंगलकारी माना जाता है।