घर में नुकसान लाती हैं वास्तु से जुड़ी इन 8 बातों की अनदेखी, जानें और करें सुधार

हर व्यक्ति की चाहत होती हैं कि उसके घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहे और जीवन में कभी भी कोई पीड़ा या कष्ट नहीं आए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु से जुड़ी कुछ बातों की अनदेखी आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनती हैं। आज हम आपको वास्तु में बताई गई कुछ ऐसी चीजों की जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से घर में नुकसान की स्थित उत्पन्न होती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- धन-संपत्ति एवं पारिवारिक सुख-शांति के लिए डूबते हुए जहाज की तस्वीर घर में नहीं रखें।

- शयनकक्ष में बिस्तर के नीचे जूते-चप्पल नहीं होने चाहिए। यह नकारात्मक उर्जा को बढ़ाता है और रोग एवं मानसिक परेशानियों को बढ़ाता है। जूते-चप्पल हमेशा घर से बहार ही रखने चाहिए।

- लोहे की अलमारी कभी भी बिस्तर के पीछे नहीं रखें। यह भी ध्यान रखें कि लोही की चीजें आपके बिस्तर पर नहीं हो।

- घर के बीच में पानी की टंकी, हैंडपंप, घड़ा या दूसरे जल के स्रोत नहीं होने चाहिए यह आर्थिक मामलों में नुकसानदेय होता है।

- बोनसाई और कंटीले पौधे घर के अंदर नहीं लगाएं। इससे घर का वास्तु बिगड़ता है और नकारात्मक उर्जा फैलती है।

- घर के उत्तर पूर्वी भाग में भारी मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए।

- दान के लिए घर में लाई गई वस्तुओं को अधिक दिनों तक घर में नहीं रखना चाहिए। देवी देवताओं की टूटी मूर्तियों को भी घर में नहीं रखना चाहिए। टूटी हुई मूर्तियों को किसी पेड़ की जड़ में रख देना चाहिए।

- वास्तु विज्ञान के अनुसार रसोई में कभी भी दूध को खुला नहीं रखें, इससे आर्थिक परेशानी आती है। दूध को हमेशा ढ़क कर रखना चाहिए।