वास्तु दोष पैदा करती ये 8 चीजें, लाती हैं जीवन में धन की हानि

वास्तु का हमारे जीवन में बड़ा महत्व माना जाता हैं। वास्तु के अनुसार हमारे जीवन से जुड़ी हर वस्तु की एक ऊर्जा होती हैं जिसका हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो घर में वास्तुदोष का कारण बनती हैं और नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे है जो जिनके चलते घर में धन हानि और कलह होने लगती है। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

- वास्तु में बंद पड़ी हुई या टूटी हुई घड़ी को अशुभ माना जाता है। ऐसे में बंद हो चुकी घड़ी की मरम्मत करवा लेनी चाहिए या उसे घर से बाहर कर देना चाहिए। बंद घड़ी को घर में रखना प्रगति में बाधक होती है।

- वास्तु के अनुसार कभी भी घर पर देवी काली की प्रतिमा को नहीं रखनी चाहिए। देवी काली के कई रूप होते हैं ऐसे में घर पर उनके अन्य रूपों वाली प्रतिमा लगा सकते हैं।

- घर के पूजा स्थल पर किसी भी देवी-देवता की टूटी हुई प्रतिमा या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। पूजा स्थल पर टूटी घड़ी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है।

- शास्त्रों में शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। मंदिर में शिवलिंग की पूजा करना काफी लाभदायक होता है। लेकिन वास्तु के अनुसार घर पर शिवलिंग नहीं रखना चाहिए।

- आइना, खिड़की या दरवाजे के शीशे टूट गए हैं तो उन्हें बदलवा लें। टूटे हुए शीशे रिश्तों में दरार डालते हैं साथ ही आय में बाधक माने जाते हैं।

- टूटे हुए बर्तन और खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामानों को घर में नहीं रखना चाहिए। इसे वास्तु विज्ञान में दोष उत्पन्न करने वाला माना गया है जो घर में सुख शांति और धन संपत्ति में बाधक होता है।

- नटराज की मूर्तियों को घर में नहीं रखना चाहिए। नटराज रूप में शिव का उग्र रूप होता है। शिव इस रूप में तांडव नृत्य करते हैं जो विनाश का प्रतीक है।

- डूबते जहाज की तस्वीर या मूर्ति घर में नहीं रखें यह नुकसान का प्रतीक माना जाता है। इससे बरकत में कमी आती है।