आपकी तरक्की में बाधा बनती हैं ये 7 चीजें, जानें और बचें

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व बताया गया है। जी हां, वास्तु के अनुसार हमसे जुड़ी हर वस्तु का हम पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता हैं जिसका असर हमारी सफलता पर भी दिखाई देता हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि व्यक्ति कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी सफलता को हासिल नहीं कर पाता हैं और दुर्भाग्य उसका पीछा नहीं छोड़ता हैं। ऐसे में आपको वास्तु से जुड़ी बातों पर ध्यान देने की जरूरत हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी तरक्की में बाधा बनती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

Holi 2020 : राशि के अनुसार करें रंगों का प्रयोग, चमकेगी आपकी किस्मत

Holi 2020 : इन 5 चमत्कारिक उपायों से करें अपनी सभी परेशानियों का नाश

- देवी- देवताओं की खंडित मूर्तियों को भी घर में नहीं रखना चाहिए।

- बिस्तर के नीचे कभी भी जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इससे रोग और मानसिक परेशानियां आती हैं।

- घर के उत्तर- पूर्वी हिस्सों में कभी भी भारी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। इससे घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है।

- घर के अंदर कभी भी बोनसाई और कंटीले पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे घर का वास्तु बिगड़ता है और नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

- उत्तर-पश्चिम दिशा में अंधेरा नहीं होना चाहिए। इस दिशा का सीधा संबंध पैसों और तरक्की से होता है।

- पूजा और दान के लिए घर में लायी गई वस्तुओं को अधिक दिनों तक घर में नहीं रखना चाहिए।

- बंद और टूटी-फूटी घड़ियों को रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी कम होने लगती है और नेगेटिविटी बढ़ने लगती है।