मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती हैं ये 7 गलतियां, जानें और बचें

धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा हर कोई चाहता हैं ताकि जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना ना करना पड़े। जिस किसी पर भी मान लक्ष्मी की कृपा होती हैं उसका जीवन सुख-सौभाग्य से भरपूर होता हैं। व्यक्ति मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई जतन करता हैं। लेकिन व्यक्ति अक्सर कई गलतियां ऐसी कर बैठता हैं जो मां लक्ष्मी को नाराज कर देती हैं और कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज हम आपको उन गलतियों की जानकारी देने जा रहे हैं जो मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती हैं।
- जहां पर बड़े बुजुर्गों, गुरुओं और साधु महात्माओं का अनादर होता है वहां पर देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

- जिन घरों में भोजन बनाते और परोसते समय साफ-सफाई का ध्यान नहीं दिया जाता है वहां देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

- हिंदू धर्म में सुबह और शाम के वक्त देवी-देवताओं की पूजा और आरती की परंपरा है। जिन घरों में सुबह और शाम के वक्त पूजा नहीं होती उस घर में देवी लक्ष्मी कभी भी निवास नहीं करती हैं।

- शास्त्रों में बताया गया कि सूरज के निकलने के बाद और सूर्यास्त के बाद जो व्यक्ति सोता है उसके यहां कभी भी सुख-समृद्धि नहीं आती। ऐसे घरों में हमेशा पैसे की किल्लत बनी रहती है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

- जिन घरों में हमेशा परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होते है रहते है वहां भी माता लक्ष्मी अपना निवास स्थान नहीं बनाती।

- जिन घरों में महिलाओं का अपमान होता है उस घर में मां लक्ष्मी ज्यादा देर तक नहीं टिकती हैं।

- माता लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत ही पसंद होती है। जो व्यक्ति गंदे कपड़े और बिना स्नान किये हुए रहता है माता लक्ष्मी उसके घर कभी नहीं जाती।