कहीं आप भी तो नहीं करते ये 6 काम, बनते है आपकी बर्बादी का कारण

शास्त्रों में हमारे जीवन से जुड़े कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन हमारे लिए सफलता के मार्ग प्रशस्त करता हैं। आपने देखा होगा कि कई बार कई काम के लिए बड़े-बुजुर्ग हमें टोकते है लेकिन हम अनसुना कर देते हैं। लेकिन कई बार अनजाने में हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो हमारी बर्बादी का कारण भी बनती हैं। आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए कुछ ऐसे कामों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी बर्बादी का कारण बनते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- संध्या यानी शाम के समय सोना, पढ़ना और भोजन करना निषिद्ध है।

- रात को दही खाना स्वास्थ्य और किस्मत दोनों के लिए अनुकूल नहीं रहता है।

- भीगे पैर नहीं सोना चाहिए, भीगे पैर सोने से धन हानि होती है। समृद्धि कभी नहीं आती है।

- दिन में नहीं सोना चाहिए, दिन में सोने से रोग उत्पन्न होते हैं। सुश्रुत संहिता अनुसार सभी ऋतुओं में दिन में सोना निषिद्ध है पर ग्रीष्म ऋतु में दिन में सोना निषिद्ध नहीं है।

- संध्या समय किया हुआ भोजन रोग उत्पन्न करता है। शाम के समय भोजन व सोने से धन हानि होती है।

- अमावस्या, सक्रांति, ग्रहण, पूर्णिमा आदि पर्वकाल के दिन पेड़-पौधे आदि को नहीं काटना चाहिए काटने से ब्रह्म हत्या का पाप लगता है।