शुक्रवार के दिन किए गए ये 5 काम बनाएंगे आपको कंगाल, जानें और बचे इनसे

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता का समर्पित होता है। शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित किया गया हैं। ऐसे में शुक्रवार को काम करते समय सावधान बरतनी पड़ती हैं क्योंकि माँ लक्सम का नाराज होना आपको कंगाल बना सकता हैं। आज हम आपको उन्हीं काम के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शुक्रवार के दिन मनाही मानी जाती हैं। तो आइये जानते हैं उन कामों के बारे में।

मास-मदिरा का सेवन

घर के हर सदस्य को इस बात का ख्याल रखना जरूरी होता है कि वह शुक्रवार के दिन मांस, मछली और मदीरा का सेवन न करे और साथ ही इस दिन किसी जीव-जन्तु को भी कष्ट न पहुंचाए। ऐसा करने से घर की लक्ष्मी हमेशा के लिए चली जाती हैं।

शाम में सोना

शाम का समय पूजा पाठ का समय होता हैं। इस समय घर में पॉजिटिव एनर्जी का होना बेहद जरूरी होता है, अधिकतर देवी देवता भी शाम के समय ज्यादा एक्टिव रहते हैं। ऐसे में जब घर का कोई व्यक्ति इस दौरान सोता हैं तो घर में नेगेटिव एनर्जी फैलने लगती हैं। इस आलस भरे नेगेटिव माहोल में लक्ष्मी जी रहना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में वे आपके घर से जाना ही बेहतर समझती हैं। फिर आप चाहे उनकी कितनी भी पूजा कर ले वो प्रसन्न नहीं होती हैं।

स्त्री का अपमान

आप ने ये बात तो कई बार सुनी होगी कि घर की बहू बेटी लक्ष्मी का ही रूप होती हैं। ऐसे में आपको इनका मान सम्मान करना चाहिए और किसी भी हाल में इनकी बेज्जती या अपमान नहीं करना चाहिए। जिस घर में महिलाओं का मान सम्मान नहीं होता हैं, जहाँ उनके साथ घरेलु हिंसा होती हैं वहां लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं। सिर्फ शुक्रवार ही नहीं बल्कि सप्ताह के हर दिन आपको अपने घर की महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

घर में गंदगी रखना

शुक्रवार के दिन अपने घर को जितना हो सके स्वच्छ रखिए। ये आपकी सेहत के लिए तो अच्छा हैं कि लेकिन साथ ही साफ़ सुथरे घर में लक्ष्मी जल्दी प्रवेश करती हैं। जिस घर में धुल मिट्टी जमी रहती हैं, दीवारों पर मकड़ी के जाले रहते हैं और बाकी चीजे भी व्यवस्थित नहीं रहती हैं वहां लक्ष्मी आने से कतराती हैं। साफ़ सफाई वाले घर में पॉजिटिव एनर्जी भी ज्यादा रहती हैं। ये पॉजिटिव एनर्जी लक्ष्मी माँ को खीच लाती हैं।

जानवरों की हत्या

शुक्रवार के दिन आपको किसी भी रूप में जानवरों को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए। इसका मतलब ये हुआ कि आप इस दिन घर में नॉनवेज भी ना खाए। साथ ही इस दिन घर में घुसने वाले अन्य जीवो जैसे चूहे, छिपकली या किसी ने जानवर को ना मारे।