आपके घर की चाहत को पूरा करेंगे लाल किताब के ये 5 उपाय, आइये जानें

हर व्यक्ति की चाहत होती है उसका खुद का घर हो। इस चाहत को पूरा करने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन कई बार खुद के घर होने के संजोग ही नहीं बैठ पाते हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं अपनी किस्मत को बुलंद करने की और सपने को पूरा करने की। इसलिए आज हम आपके लिए लाल किताब के कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके खुद का घर होने के संजोग बनेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- यह उपाय अक्सर लोग करते रहते हैं। यदि आप नहीं जानते हैं तो आप भी करें। किसी भी तीर्थ स्थान या मंदिर में जाकर छोटे-छोटे पत्‍थरों से घर की आकृति बनाएं। जिस भी तीर्थ स्थान जाएं ऐसा करते रहें और भगवान से अपने घर की प्रार्थना भी करते रहें। खासकर माता के पाड़ी मंदिर पर।

- किसी मंदिर निर्माण या किसी भी शुभ कार्य के लिए हो रहे भवन निर्माण में ईंटों का दान करें। हो सके तो किसी गरीब का घर बन रहा हो तो आप उसे भी ईंटों का दान कर सकते हैं। इससे आपके अपनेा घर का सपना साकार हो सकता है।

- आप जिस घर में आप रहते हैं वहां चिड़िया के लिए एक घोंसला या घर बनाएं। इससे आपके अपने घर के मार्ग खुलेंगें। जिस घर में चिड़िया का घोंसला होता है वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बरसती है। ऐसे घर में रहने वाले लोगों के सपने पूरे होते हैं।

- लाल किताब के अनुसार नीम की लकड़ी से एक छोटा-सा घर बनवाकर किसी गरीब बच्‍चे को दान कर दें। इसे आप किसी मंदिर में भी रख सकते हैं।

- अपने घर के पूजन स्‍थल में मिट्टी का एक छोटा-सा घर लाकर रखें। प्रत्‍येक रविवार को मिट्टी के उस घर में सरसों के तेल का दीया जलाएं। दीपक के पूर्ण होने के बाद उसमें कपूर भी जलाएं। इस घर को अपने हाथों से सजाएं।