शनि के यह 5 मंत्र दिलाते हैं जीवन में सौभाग्य और धन-दौलत

आज शनिवार हैं अर्थात शनिदेव का दिन अर्थात आज शनिदेव का पूजा कर उनको आसानी से प्रसन्न किया जा सकता हैं। आज के दिन की गई शनि की उपासना जीवन में सौभाग्य, धन-दौलत और सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। शास्त्रों के अनुसार शनिवार को शनि मंत्रों की उपासना बहुत ही मंगलकारी बताई गई है और मनोरथ सिद्धि व कष्ट-पीड़ाओं से मुक्ति के लिए उचित हैं। इसलिए आज हम आपके लिए शनि के कुछ मंत्र लेकर आए हैं जिनका शनिवार को जरूर जाप करना चाहिए। तो आइये जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

वैदिक मंत्र : ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शंयो‍रभि स्रवन्तु न:।।

पौराणिक मंत्र : नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्, छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामी शनैश्चरम्।।

बीज मंत्र : ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

सामान्य मंत्र : ॐ शं शनैश्चराय नम:

शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं और इन मंत्रों का जाप करें
ॐ नीलांजन नीभाय नम: और ॐ नीलच्छत्राय नम: