आपके सभी बिगड़े काम बनाएंगी ये 4 चीजें, घर में लाएगी सकारात्मकता

घर की सजावट में कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं जो घर को आकर्षक बनाने का काम करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन चीजों का वास्तु में भी बड़ा महत्व होता हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार हर वास्तु से जुड़ी एक ऊर्जा होती है जिसका असर आपकी जिंदगी पर भी पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आती हैं और सभी बिगड़े काम बनाती हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

बुद्धा

एक्सपर्ट के अनुसार बुद्धा की पेटिंग घर में शांति का प्रतीक है। घर में यह पेटिंग लगाते वक्त ध्यान रखें कि इसे नार्थ-ईस्ट दिशा में ही लगाया जाए, नहीं तो इस पेंटिंग से आपको नेगेटिव वाइबस मिलेंगी। बुद्धा की पेटिंग्स से और भी लाभ प्राप्त करने के लिए उसके ऊपर कुछ पॉजिटिव लाइनस भी लिखवा सकते हैं। इससे आपके जीवन पर शुभ प्रभाव डलेगा।

हंस

वास्तु में हंस को भी बहुत महत्व दिया जा चुका है। शास्त्रों की मानें तो हंस में दूध से भी दूध निकालने की ताकत है, यानि जो व्यक्ति अपने घर या ऑफिस में हंस रखता है उसकी सोच हमेशा पॉजिटिव रहती है, उसके अंदर हर नेगेटिव बात में से भी पॉजिटिव बात निकालने की शक्ति आ जाती है।

पक्षी

वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार घर में उड़ते पक्षी रखना काफी शुभ माना जाता है। उड़ते हुए पक्षी खुली सोच का प्रतीक मानें जाते हैं। यह आपके जीवन में नई राहें, तरक्की और पॉजिटिव सोच लेकर आते हैं।

तितलियां

आपने महसूस किया होगा, रंग-बिरंगी तितलियों की तरफ सभी लोग अट्रैक्ट होते हैं। अगर आपका मन ज्यादा नेगेटिव रहता है, या फिर आप मानसिक तौर पर खुद को कमजोर महसूस करते हैं, तो घर में रंग-बिरंग तितलियों की पेंटिग्स लगाएं।