घर की परेशानियों का कारण बनती हैं रसोईघर में रखी ये 4 चीजें

घर के वास्तु में रसोईघर महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। रसोईघर से पूरे घर की सेहत जुड़ी होती हैं क्योंकि यहीं पर सभी का खानपान बनता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रसोईघर में रखी कुछ चीजों का आपके जीवन पर नकारात्मक असर भी पड़ता हैं। आज हम आपको वास्‍तुशास्‍त्र में रसोई को लेकर बताए गए विशेष नियमों की जानकारी देने जा रहे हैं कि किन चीजों को रसोईघर में रखने से परेशानियां आती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

रेफ्रिजरेटर में बासी खाना

किचन में रेफ्रिजरेटर में अधिक बासी नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे राहु-केतु और शनि की दशा झेलनी पड़ती और अधिक बासी खाना आपकी सेहत को भी भारी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए रसोईघर को साफ करके रोजाना ताजी खाना पकाएं और खाएं। इससे आपकी सेहत भी बनी रहती है और ग्रहदोष भी नहीं लगता।

अनुपयोगी वस्तुएं

अक्‍सर ऐसा देखने में आता है कि लोग रसोईघर को स्‍टोररूम की तरह इस्‍तेमाल करते हैं और जिस सामान का प्रयोग नहीं करना होता है उसे भी रसोई में रख देते हैं। यह तरीका वास्‍तु के हिसाब से सही नहीं माना जाता है। वास्‍तु के हिसाब से रसोई में वे वस्‍तुएं बिल्‍कुल नहीं रखनी चाहिए जिनका इस्‍तेमाल नहीं होता है। रसोई में कबाड़ सामाना बिल्‍कुल भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने से दोष लगता है और मां अन्‍नपूर्णा नाराज हो जाती हैं।

दवाइयां

अक्‍सर देखने में आता है कि कुछ लोग रसोई में ही अपनी दवाएं भी रख देते हैं। ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। किचन से आपका स्‍वास्‍थ्‍य जुड़ा होता है, इस वजह से इसमें दवाएं रखना कतई सही नहीं है। आपके ऐसा करने से घर में कोई न कोई हमेशा बीमार बना रहेगा और नकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा।

दर्पण

रसोई में आप भूल से भी किसी भी स्‍थान पर दर्पण न लगाएं। ऐसा करने आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। रसोई में दर्पण लगाने से गैस चूल्‍हे की आग का प्रतिबिंब इसमें आ सकता है जो कि वास्‍तु के लिहाज से सही नहीं है। दरअसल रसोई को आग्‍नेय कोण में बनाए जाने की वतह से ही यहां ऊर्जा का परम भंडार होता है और अग्निदेव की प्रधानता वाले स्‍थान में यदि आग का प्रतिबिंब दिखाई पड़ेगा तो यह ऊर्जा को दोगुना कर देगा, जो कि आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।