आपकी किस्मत और सेहत को बनाएंगे शुक्रवार को किए गए ये 4 आहार

हिन्दू धर्म में हर दिन का अपना विशेष महत्व होता हैं जो कि किसी ना किसी देवी-देवता या ग्रह को समर्पित होता हैं। आज शुक्रवार हैं जो कि मां लक्ष्मी और शक्र ग्रह को समर्पित माना जाता हैं। आज के दिन किए गए उपाय आपकी किस्मत को चमकाने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुक्रवार के दिन कुए गए कुछ आहार का सेवन आपकी किस्मत और सेहत को बनाने का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं आहार के बारे में बताने जा रहे हैं।

शुक्र को बलवान बनाने के लिए

अगर आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर है तो उसे बलवान बनाने के लिए आप इस उपाय को आजमा सकते हैं। शुक्रवार के दिन चांदी का पतला सा तार लें और इसे आग में गर्म करके दूध में डाल दें और फिर इस दूध का सेवन करें। शु्क्र को यौन सुख का भी कारक माना जाता है। इस उपाय को करने से आपको शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव प्राप्‍त होते हैं।

खीर

सौर मंडल में सबसे ज्‍यादा चमकने वाले शुक्र ग्रह को देखने में सुंदर और चमकीली चीजें सबसे ज्‍यादा आकर्षित करती हैं। चमकीलों सफेद वस्‍तुएं शुक्र को प्रिय मानी जाती हैं। शुक्र की पसंद का ध्‍यान रखते हुए शुक्रवार को दूध, मखाने व चावल की खीर बनाकर पहले लक्ष्‍मी माता को अर्पित करें और फिर पूरे परिवार को खिलाएं।

सेब

शुक्र की अनुकूलता प्राप्‍त करने के लिए आप शुक्रवार को एक सेब जरूर खाएं। एक बात का ध्यान रखें कि सेब खट्टे नहीं होने चाहिए। माना जाता है कि शुक्र खट्टी चीजें पसंद नहीं होती हैं। शुक्रवार को आप सेब के अलावा चेरी भी खा सकते हैं। वहीं अनार को भी शुक्र के अनुकूल माना जाता है। अनार खाने से आपका हीमोग्‍लोबिन बढ़ता और रक्‍त प्रवाह भी सही रहता है।

सफेद रसगुल्‍ले

जो लोग मिठाई के शौकीन हैं, लेकिन उन्‍हें ब्लड प्रेशर की समस्‍या है और चिकनाई खाने को मना है, तो उनके लिए सफेद रसगुल्‍ले सबसे उपयोगी हैं। वहीं शुक्र की अनुकूलता के हिसाब से भी ये फिट बैठते हैं। इसलिए शुक्रवार को आप मिठाई के तौर पर सफेद छेने खा सकते हैं। माना जाता है कि शुक्रवार को सफेद रसगुल्‍ले खाने से पति-पत्‍नी के संबंधों में भी मिठास बढ़ती है और वे दांपत्‍य जीवन का भरपूर आनंद ले पाते हैं।