संकटों से मुक्ति दिलाएंगे श्मशान से लौटते वक्त किए गए ये 3 काम, ग्रहों की स्थिति होगी शुभ

हर व्यक्ति को अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं और व्यक्ति चाहता हैं कि ये परेशानियां उससे दूर रहे और जीवन सुखमय व्यतीत हो। ऐसे में लाल किताब में बताए गए उपाय आपके लिए बहुत फलदायी होते हैं। जी हां, लाल किताब में बताए गए उपाय ग्रहों की स्थिति शुभ लाती है। आज हम आपको श्मशान से लौटते वक्त किए जाने वाले उपाय बताने जा रहे हैं जो ग्रहों की स्थिति को शुभ करेंगे और संकटों से मुक्ति दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- यदि आप संकटों से जूझ रहे हैं, बार-बार एक के बाद एक कोई न कोई संकट से आप घिर जाते हैं, तो किसी की शवयात्रा में श्मशान से लौटते वक्त कुछ सिक्के पीछे फेंकते हुए आ जाएं। लौटकर घर में अच्छे से स्नान कर लें। कहते हैं कि इस उपाय से अष्टम के ग्रह शांत होते हैं, वहीं इस उपाय से अचानक दैवीय सहयोग मिलने लगेगा और आई बाधा तुरंत ही समाप्त हो जाएगी।

- कोई असाध्य रोग हो जाए और दवाइयां असर करना बंद कर दें तो रोगी के सिरहाने रात को एक तांबे का सिक्का रखें। सुबह उस सिक्के को किसी श्मशान में फेंक आएं। कहते हैं कि इससे शरीर में दवाई का असर होने लगता है।

- कई बार चंद्र की अशुभता के कारण भी व्यक्ति को कष्ट होता है। इसीलिए बताया जाता है कि किसी मिट्टी के बर्तन में श्मशान का पानी लाकर उसमें चांदी का एक चौरस टुकड़ा रखकर घर के पूर्व दिशा में इस प्रकार स्थापित कर दें ताकि कोई इसके साथ छेड़-छाड़ नहीं करे। इस उपाय से आर्थिक मामलों में आने वाली बाधाएं एवं कार्य में बार-बार आने वाली रुकावटें दूर होती हैं। चन्द्रमा के अष्टम भाव में होने पर यह उपाय बहुत ही लाभकारी होता है।