क्रिसमस स्पेशल : आपके जीवन को सार्थक बनाएंगे बाइबिल के ये 20 पवित्र विचार

आने वाली 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाना हैं जो कि इसाई सम्प्रदाय द्वारा प्रमुखता से मनाया जाता हैं। हर फेस्टिवल अपने साथ खुशियां तो लाता ही लेकिन सीख भी देता हैं जिसे ग्रहण कर जीवन को सार्थक बनाने में मदद मिलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए पवित्र बाइबिल के कुछ विचार लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकार अपने जीवन में सकारात्मकता का संचार किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं उन विचारों के बारे में।
1. भलाई से बुराई को जीतो।
2. बुराई को अपने ऊपर हावी मत होने दो।
3. जो कोई दया करे, वह हंसी-खुशी के साथ दया करें।
4. प्रेम में कोई कष्ट नहीं होना चाहिए।

5. बुराई से घृणा करनी चाहिए।
6. भलाई में लगे रहना चाहिए।
7. एक-दूसरे के साथ भाईचारे का प्रेम करना चाहिए।
8. एक-दूसरे का आदर करने में होड़ करनी चाहिए।
9. प्रयत्न करने में आलस नहीं करना चाहिए।
10. आशा में प्रसन्न रहो। दुःख में स्थिर रहो।
11. सज्जनों की सहायता करो। अतिथियों की सेवा करो।
12. सताने वालों को आशीर्वाद दो।

13. हंसने वालों के साथ हंसो। रोने वालों के साथ रोओ।
14. बुराई के बदले बुराई न करो।
15. भले काम करो। सबसे मेल रखो।
16. किसी से बदला मत लो।
17. तुम्हारा शत्रु भूखा हो, तो उसे खाना खिलाओ।
18. प्यासा हो, तो पानी पिलाओ।
19. जो कोई दान दे, वह सिधाई के सात दान दें।
20. घर-घर प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाना चाहिए।