इन 4 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा साल 2020, शनि की बुरी नजर से मिलेगा छुटकारा

साल 2019 को समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और इसके बाद नए साल 2020 का आगमन हो जाएगा। सभी चाहते हैं कि यह नया साल उनके जीवन में सकारात्मकता लेकर आए। साल की शुरुआत में शनि धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। शनि के राशि परिवर्तन से साल 2020 में चार राशियों से शनि की अशुभ छाया हट जाएगी और उनके जीवन में आ रही परेशानियों का निवारण होगा। तो आइये जानते हैं किन राशियों के लिए नए साल कीई शुरुआत रहेगी शुभ।

वृषभ राशि

शनि के मकर राशि में जाने से इस रााशि से शनि की ढैय्या का असर बिल्कुल खत्म हो जाएगा। वृषभ राशि के लोग मानसिक रूप से बहुत परेशान थे। बीते ढाई सालों में उन्हें सेहत और पैसे के मामले पर बहुत घाटा हुआ। लेकिन अब उन्हें भी काफी राहत मिलेगी।

कन्या राशि

इस राशि पर से शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी। इस वजह से तमाम तरह की परेशानियों से इन्हें निजात मिल जाएगी। विशेष रूप से पैसे की हानि से इस राशि के लोग बहुत परेशान थे। इनके कर्जे आदि की समस्या से भी इन्हें राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि

शनि के मकर राशि में जाने से वृश्चिक राशि वालों पर अब शनि की टेढ़ी नजर नहीं रहेगी। साल 2020 में उन्हें कई सुखद समाचार मिलेगा। दरअसल, वृश्चिक राशि के लोग साढ़े सात साल से बहुत परेशान थे। विशेष रूप से सेहत, पैसे को लेकर बहुत परेशान थे। शनि देव की साढ़े साती से हटने के बाद उन्हें बहुत राहत मिलेगी।

धनु राशि

शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए लगभग ढाई साल का समय लेते हैं। साल 2020 में शनि धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में धनु राशि वालों से दूसरे चरण की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और तीसरी चरण साढ़ेसाती यानी उतरती साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। इससे धनु राशि वालों की पहले की मुकाबले से उनके जीवन में परेशानियां कम होती चली जाएगी।