इन चीजों का गिरना देता हैं अशुभ संकेत, रहें संभलकर

अक्सर देखा जाता हैं कि जल्दी-जल्दी या हडबडाहट में कभीकभार हाथों से चीजें गिर जाती हैं जिससे काम बढ़ जाता हैं और खराब भी हो जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका गिरना अशुभ माना गया हैं। जी हां, कुछ चीजों का गिरना आपके जीवन पर भी असर डालता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अनजाने में गिर भी जाए तो तुरंत उसे उठा या साफ कर देना चाहिए।

तेल का बर्तन गिरना

तेल के बर्तन या पात्र को भी संभाल कर रखने की जरूरत होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, इसका हाथ से गिरना बेहद अशुभ होने की ओर संकेत देता है। ऐसे में घर पर कोई भारी संकट आने का खतरा रहता है। आने वाले समय में आपका किसी व्यर्थ की चीज या शारीरिक रूप से परेशान होने पर खर्चाहो सकता है। ऐसे में आपको तेल का बर्तन को संभाल कर पकड़ने और रखने की जरूरत है। इसके साथ ही पैन या कढ़ाही में तेल डालते समय भी विशेष ध्यान देना चाहिए। तेल को किसी चीज में डालते समय भी गिरना आने वाले संकेत की ओर इशारा करता है।

दूध उबलना

वास्तु के अनुसार, दूध का संबंध चंद्रमा के साथ होता है। ऐसे में इसका उबलना और गिरना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इसके गिरने या उबलने से घर की सुख- शांति भंग हो जाती है।इसके कारण घर के सद्स्यों में अनबन होने के साथ आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कुछ अन्य धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक दूध या इससे बनी चीज के गिरने से परिवार में कोई अनहोनी होने की ओर संकेत करता है।

सिंदूर का गिरना

सिंदुर को सुहाग की निशानी के रूप महिलाएं अपनी मांग में भरती है। मगर कहीं ये गलती से भी हाथ से छुट जाए तो जीवन में कोई अनहोनी की ओर इशारा करता है। हिंदू धर्म के अनुसार सिंदूर का कनेक्शन पति से माना जाता है। ऐसे में सिंदूर के गिरने से पति पर कोई भारी संकट आ सकता है। वह किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं। इसके अलावा उन्हें कारोबार से जुड़ी कोई परेशानी या बहुत घाटा मिल सकता है।

चावल, अनाज आदि का गिरना

जैसे कि सभी जानते ही होंगें कि हिंदू धर्म में अन्न का गिरना अपमान माना जाता है। इसीलिए चावल, गेंहू, अनाज आदि के हाथों से गिरना बड़ा अपशगुन माना जाता है। इसके अलावा किसी से गलती से ये चीजें गिर जाए तो उसे पैरों पर लगानी की गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। जिस भी व्यक्ति से ये गलती हुई हो उसे अन्न को अपने हाथों से उठाकर माथे पर लगाकर मां अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी से मांफी मांगनी चाहिए। नहीं तो देवी लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा के नाराज होने से घर में अन्न और धन की कमी हो सकती है।