पहने गए कपड़ों का रंग बदलेगा आपका भाग्य, जानें किस दिन पहनें कौन से कपड़े

यह दुनिया कई रंगों से मिलकर बनी हैं जो इस दुनिया को खूबसूरत बनाते हैं। इसी के साथ ये रंग ही हैं जो आपको आकर्षित भी दिखाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा पहने जाने वाले रंगों का आपके भाग्य पर भी बहुत असर पड़ता हैं। जी हां, शास्त्रों के अनुसार इन रंगों का हमारे जीवन के अच्छे बुरे समय के साथ गहरा संबंध होता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन कौनसा रंग पहनना आपके अच्छे भाग्य का कारण बन सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

सोमवार

सोमवार का दिन चंद्र देव का दिन माना जाता है। जो लोग इस दिन सफेद रंग पहनने लोगों का मन हमेशा शांत और खुशहाल रहता है। कोशिश करें सफेद रंग चांद जैसी चमक रखने वाला ही ग्रहण करें। शादीशुदा महिलाएं गुलाबी या फिर पीले रंग के साथ मैच करके सफेद रंग का कुछ भी पहन सकती हैं। इससे उनके परिवार में हमेशा सुख शांति बनी रहेगी।

मंगलवार

मंगलवार हनुमान जी और मंगल ग्रह को शांत रखने का दिन होता है। ऐसे में इस दिन लाल और नारंगी रंग के कपड़े पहनने से आपका जीवन खुशियों से भरा रहता है।

बुधवार

मंगलवार की तरह बुधवार का दिन गणेश जी और बुध ग्रह से जुड़ा होता है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना काफी शुभ माना जाता है। अपने मन मुताबिक नौकरी और जीवनसाथी पाने के लिए इस दिन जरुर हरे रंग के कपड़े पहनें।

गुरुवार

गुरुवार यानि विशेष गुरु देव को खुश करने का दिन। हिंदू धर्म में गुरुओं के देव भगवान विष्णु माने जाते हैं। भगवान विष्णु जी को पीला रंग बहुत भाता है। ऐसे में अपना भाग्य चमकाने घर की महिलाओं सुमेत सभी घरवालों को पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिएं।

शुक्रवार

शुक्रवार का दिन सफेद रंग से संबंध रखता है। यदि आप चाहते हैं आपका शुक्र ग्रह हमेशा शांत रहे तो शुक्रवार दिन सफेद रंग के वस्त्र जरुर ग्रहण करें। ऐसा करने से आपके परिवार और समाज दोनों जगह आपको प्रतिष्ठा व सम्मान प्राप्त होगा।

शनिवार

वैसे तो शास्त्रों के मुताबिक कुछ विशेष कार्यों के लिए काले रंग को अशुभ माना जाता है। मगर शनिवार, शनि देव का वार होने की वजह से इस दिन काले रंग के वस्त्र आपके लिए शुभ साबित होते हैं। इस दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से शनिदेव की कृपा हो सकती है और कार्यक्षेत्र में यश,सम्मान मिलने की संभावना रहती है।

रविवार

रविवार यानि सूर्य का दिन। इस दिन यदि आप लाल रंग के वस्त्र पहनते हैं तो आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। पति और बच्चों के जीवन में जल्द तरक्की देखने के लिए महिलाएं इस दिन खुद लाल वस्त्र पहनने के साथ-साथ तुलसी मां को भी लाल चुनरी जरुर चढ़ाएं।