इन उपायों से करें शुक्र की स्थिति को प्रबल, होगी धन, संपत्ति, सौंदर्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति

आज शुक्रवार हैं और आज के दिन शुक्र ग्रह का धनु राशि में प्रवेश हो रहा हैं। शुक्र के इस गोचर का प्रभाव शुभ-अशुभ दोनों हो सकता हैं जो सभी पर पड़ेगा। शुक्र को सुख, सौंदर्य और संपन्नता के लिए जाना जाता हैं। वहीँ शुक्र का अशुभ होना जीवन में दरिद्रता लेकर आता हैं। ऐसे में व्यक्ति को धन, संपत्ति, सौंदर्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए शुक्र की स्थिति को प्रबल बनाने की जरूरत होती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं जो शुक्र ग्रह को मजबूती प्रदान करेगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- शुक्र की शांति के लिए शुक्रवार के दिन उपवास रखें।

- शुक्रवार के दिन दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें।

- शुक्र बीज मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का 108 बार उच्चारण करें।

- चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें।

- मां लक्ष्मी अथवा मां जगदम्बा की पूजा करें।

- श्री सूक्त का पाठ करें।

- चांदी की बांसुरी कान्हा को चढ़ाएं।

- चांदी की सामग्री का पूजन करें।

- चांदी की लक्ष्मी जी को इत्र और शहद चढ़ाएं।