जानें काम की शुरुआत का शुभ समय, मिलेगी सफलता की गारंटी

हर व्यक्ति अपने जीवन में विकास प्राप्त करने के लिए नए काम की शुरुआत करता हैं और उसे सफल बनाने के प्रयास करता हैं। नए काम की शुरुआत से पहले उसकी पूरी तैयारी होने के साथ ही सफलता सुनिश्चित करने के लिए यह भी जरूरी हो जाता है कि काम किस समय शुरू किया जाए। जी हाँ, हर काम की शुरुआत का एक शुभ समय होता हैं जिसे ध्यान में रखकर आप उसे सफल बना सकते हैं। तो आइये जानते है काम की शुरुआत के शुभ समय के बारे में।

* सही समय पर कार्य को शुभ बनाने के लिए वार भी बहुत महत्वपूर्ण होते है जिनकी वजह से किसी भी कार्य की शुरुआत का होना बहुत ही शुभ रहता है। इन वारो में सबसे अच्छे दिन होते है रविवार, बुधवार और शुक्रवार। इन वारो से किसी भी कार्य की शुरुआत करना बहुत ही अच्छा होता है।

* समय का चौघडिया ही बहुत मायने रखता है। समय के अनुरूप भी किया गया कार्य भी सफलता दिलाता है। चोघडिये के अनुसार दिन में शुभ, लाभ, अमृत के चोघडिया में किये गए कार्य फलदायी होते है।

* किसी भी कार्य की शुरुआत के लिए उजाले दिन यानि की पूर्णिमा के बाद के सात दिन बहुत ही शुभ माने जाते है जिसमे सबसे अच्छी तिथि रहती है पूनम की दौज और चौथ जो की शास्त्रों के अनुसार बहुत ही शुभ रहते है। सभी अच्छे कामो की शुरुआत इन्ही दिनों से की जाती है।

* अमावस्या के बाद जो सात दिन आते है उन्हें अँधेरी कहा जाता है और ऐसा माना जाता है की इन दिनों में जो भी कार्य किया जाये वह शुभ नही होते है। निश्चित ही हमे असफलता मिलती है।