Holi 2018 : होली पर इन उपायों की मदद से घर की नकारात्मकता को करें दूर

भारत में हर त्योंहार को बड़े ही उत्साह और उमंग के सतह मनाया जाता हैं। खासकर की होली को, क्योंकि होली का त्योंहार उदासी और आलस को दूर कर शरीर में ताजगी लेकर आता हैं। इसी के साथ होली पर किये गए कुछ उपाय घर में उपस्थित नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता लेकर आते हैं। जिससे परिवार में खुशियाँ और शांति आती हैं। तो चलिए आइये जानते हैं होली के पवन पर्व पर किये जाने वाले उन उपायों के बारे में जो घर में सकारात्मकता लेकर आये।

* परिवार के सभी सदस्यों का एक सामूहिक चित्र घर में लगाएं, जिसमें वे प्रसन्न मुद्रा में और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए हों। ऐसा चित्र घर में प्रेम व सद्भाव बनाये रखने में सहायक होता है। ऐसा चित्र घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

* तुलसी से घर में सुख-शांति का आगमन होता है। माना जाता है कि जहां तुलसी होती है उस परिवार के लोग अकाल मृत्यु से सुरक्षित रहते हैं।

* अपने घर के मुख्यद्वार के आगे कभी भी गंदगी को जमा ना होने दे , ऐसा होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है , इसके अलावा घर के मुख्यद्वार को कभी भी अँधेरे में नहीं रखना चाहिए , यहाँ पर रौशनी का उचित प्रबंध रखे।

* अपने घर में हमेशा सकारात्मकता को बनाये रखना चाहते है तो अपने घर के मुख्यद्वार पर गणेशजी की तस्वीर लगाए या ॐ लिखवाये, ऐसा करने से आपके घर में हमेशा सकारात्मकता का वास रहता है।

* घर की उत्तर पूर्व दिशा में हमेशा उचित रौशनी रखनी चाहिए और दक्षिण पश्चिम दिशा में ज़्यादा तेज रौशनी का होना अच्छा नहीं होता है, इस दिशा में हमेशा धीमी रौशनी होनी चाहिए।

* घर या ऑफिस में जो जगह जिस काम के लिए बनी है, उसे उसी काम के लिए उपयोग में लाएं। उदाहरण के लिए घर के बेडरूम में वही सामान हो जो सोने के लिए काम आए। जैसे कि बेड और लाइट, लेकिन यहां पड़ा मेज, कबाड़ की वस्तुएं जो किसी काम की नहीं हैं, यही निगेटिव ऊर्जा को लाती हैं। इसलिए इन्हें निकाल तुरंत बाहर कर दें।

* घर को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त रखने के लिए पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से पात्र में नमक भर कर रखें और हर चौबीस घंटे के बाद नमक बदल दें।