शुक्रवार के दिन इन आसान टोटको से पाए धन संबंधी परेशानियां से छुटकारा

शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। धन, वैभव, सुख-समृद्धि, तथा ऐश्वर्य की देवी विष्णु प्रिया माता लक्ष्मी की कृपा जिस पर होती है, उसकी धन संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाती है।

शुक्रवार के दिन यदि देवी लक्ष्‍मी की पूजा-अर्चना की जाए तो घर में सुख-समृद्धि बरसती है और धन की कभी कमी नहीं होती। अगर आप आर्थिक समस्‍याओं से जूझ रहे हैं तो अपनी राशि अनुसार शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के ये उपाय अवश्‍य आजमाएं। शुक्रवार को कुछ सरल उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर होती हैं।

धन स्थान पर

शुक्रवार के दिन पीला कपड़ा लेकर उसमें पांच लक्ष्मी कौड़ी और थोड़ा सा केसर-चंडी के सिक्के डाले। अब इस सामान को कपड़ें में बांधकर अपने घर में धन स्थान पर रख दें। इसका प्रभाव आपको कुछ ही दिनों में दिखाई देने लगेगा।

जरूर करें पूजा


शुक्रवार को लक्ष्‍मी माता की पूरे विधि-विधान से पूजा करें। धूप-दीप, कमल के फूल और श्वेत मिष्ठान, खीर, अर्पित करके विधि पूर्वक माँ लक्ष्मी की पूजा करें और माँ को कृपा बनाए रखने की विनती करें ।

रोटी जरूर खिलाऐं

सनातन धर्म में गाय को रोटी खिलाना एक परंपरा है। गाय के लिए रोटी जरूर बनाऐं और शुक्रवार के दिन जरूर गाय को रोटी खिलानी चाहिए, इससे दरिद्रता जल्द ही दूर चली जाती है और आपके घर में धन की कमी नहीं रहती है।

दान अवश्य करें

शुक्रवार के दिन ब्राह्मणों को दान देना, गरीबों, विकलांगों को दान करना बहुत ही शुभ होता है, घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और समस्याओं से छुटकारा भी जल्द ही मिलता है।

शुक्रवार के दिन खीर खिलाऐं


8 वर्ष से छोटी कन्याओं को शुक्रवार के दिन खीर खिलाना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिती बहुत ही अच्छी हो जाती है। संभव हो तो चांदी की कटोरी में खीर खिलाऐं।