ये संकेत देते है आने वाली मौत, जानें और संभलकर रहें

जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई है मृत्यु। जी हाँ, जो भी व्यक्ति इस धरती पर जन्म लेकर आया है उसे एक दिन तो मृत्यु कि प्राप्ति होनी ही है और इसे कोई नहीं झुठला सकता हैं। कहते है मौत किसी को बताकर नहीं आती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि मौत आने से पहले प्रकृति व्यक्ति को संकेत देने लगती है बस उन्हें समझने की जरूरत होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने साथ मौत का अंदेशा लेकर आते हैं। तो आइये जानते है इन संकेतों के बारे में।

* अगर किसी इंसान को आस पास की रौशनी कम दिखाई देने लगे सब कुछ काला दिखाई दे अच्छे खासे उजाले नें भी हलकी छाँव लगे तो वह इंसान बस 3-4 महीने जीवित रहेगा ऐसी संभावनाएं रहती है।

* जब कोई व्यक्ति आग की रौशनी या चाँद और सूर्य से उत्पन्न रौशनी को भी नही देख पता है तो समझ लेने चाहिए उसकी मृत्यु बस 6 महीने दूर है।

* जब किसी व्यक्ति का शरीर अचानक पीला पड़ने लग जाये या सफ़ेद पड़ जाये और ऊपर से थोड़ा थोड़ा लाल सा दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए की उस व्यक्ति की मृत्यु छ महीनों के अंदर अंदर होने वाली है। अगर कोई इंसान अपनी परछाई को पानी में या तेल में ना देख पाएं या अजीब से आकार की परछाई दिखे तो ऐसा माना जाता है की उस इंसान की मृत्यु निकट ही है।

* जो लोग बस एक महीने और जीवित रहने वाले है वे अपनी परछाई को अपने से अलग देखते है और वह अपनी परछाई का सर भी नही देख पाते है। यह बहुत ही डरावना होता है लेकिन ऐसा व्यक्ति बस एक माह और जिन्दा रहेगा ऐसी सम्भावना रहती है।

* अगर किसी व्यक्ति को मक्खियाँ घेरने लगे और ज्यादातर टाइम मक्खियाँ उस व्यक्ति के आस पास फड़कने लगे तो उस व्यक्ति की मौत में बस 1 महीना ही शेष है ऐसा माना जाता है।

* अगर किसी इंसान का बांया हाथ बिना वजह ही अचानक फड़कना स्टार्ट हो जाये और एक सप्ताह तक बेवजह फड़कता रहे तो वह इंसान 6 महीनों के अंदर परलोक सिधार जायेगा।

* किसी इंसान की जीभ अचानक से फूल जाये और दांतों में से भी मवाद निकलना स्टार्ट हो जाये तो भी उसकी मौत नजदीक है ऐसा माना जाता है।

* हम जब आकाश में देखते है तो एक ध्रुव तारा आकाश में होता है जो हम सभी को दिखाई देता है यदि किसी इंसान को वो ध्रुव तारा दिखाई देना बंद हो जाये तो वह बस कुछ ही दिनों न मेहमान है।

* ऐसे ही अगर किसी व्यक्ति को चाँद और सूर्य के साथ साथ आकाश भी लाल-लाल दिखाई देने लग जाये तो वह भी व्यक्ति 6 महीने ही जीवित रहता है।

* सपने में अगर किसी व्यक्ति को गिद्ध दिखाई दें और बार बार दिखाई दें तो वह ज्यादा दिन तक जीवित नही रहेगा ऐसी संभावनाएं रहती है।