सावन में अनाज की 'शिवामुट्ठी' दूर करेगी जीवन के सभी कष्टों को

देवों के देव महादेव को भक्तों का दुःख हरने के लिए जाना जाता है। खासकर सावन के महीने में की गई पूजा भगवान शिव को प्रसन्न करती है। इसलिए हर व्यक्ति सावन के महीने में भगवान शिव को मनाने के लिए कई प्रयास करता हैं। आज हम भी आपके लिए एक ऐसा ही उपाय लेकर आए हैं जिसको करने से आपके सभी कष्टों का निवारण होगा और भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहेगी। इस उपाय में लगातार पांच दिन शिवलिंग पर विशेष वस्तुएं अर्पण की जाती है जिसे शिवामुट्ठी कहते हैं। शिवामुट्ठी अर्पित करने से शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और सभी संकटों का नाश करते हैं। तो आइये जानते हैं किन वस्तुओं का अर्पण करना चाहिए।

* प्रथम दिन को कच्चे चावल एक मुट्ठी।
* दूसरे दिन को सफेद तिल् एक मुट्ठी।
* तीसरे दिन को खड़े मूँग एक मुट्ठी।
* चौथे दिन को जौ एक मुट्ठी।
* पांचवें दिन को एक मुठ्ठी सतुआ चढ़ाएं।