शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

शनि का नाम आते ही लोग डरने लगते हैं क्योंकि शनि की कुदृष्टि व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियों का कारण बनती हैं। जिस भी राशि पर शनि की साढ़े साती हो उसके जीवन में दुखों की कतार लग जाती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए सत्कर्म किए जाए और शनि को प्रसन्न किया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए राशिनुसार कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से शनि के अशुभ प्रभाव को समाप्त किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मेष राशि : इस राशि के लोगों को शनि के शुभ प्रभाव के लिए गरीब व्यक्ति को तेल और नमक का दान करना चाहिए।

वृष राशि : शनिवार को गुड़ और चने का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि : आपके लिए अन्न का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि : कर्क राशि वाले जातकों के लिए कुत्ते को रोटी खिलाना सकारात्मक रहेगा।

सिंह राशि : इस राशि के लोग पक्षियों के लिए घर के बाहर दाना-पानी रखें।

कन्या राशि : कन्या राशि के लोग उड़द का दान करें।

तुला राशि : आपको शनि मंदिर में तेल का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि : पक्षियों के लिए अनाज और पानी रखें।

धनु राशि : आपको वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को शनि का प्रभाव कम करने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाए।

कुंभ राशि : इस राशि के लोग मंदिर में तेल का दान करें।

मीन राशि : गरीबों का वस्त्र का वितरण करें।