Shani Jayanti 2022: शनि जयंती पर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान करे ये 8 चीजें, जीवन की हर बाधा होगी दूर

सोमवार, 30 मई 2022 को यानी आज शनि जयंती मनाई जा रही है। यह हिन्दू धर्म का विशेष पर्व है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनि जयंती के दिन ही सूर्य पुत्र शनि देव का जन्म हुआ था। शनिदेव अपने भक्तो को कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। इसलिए उन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। वहीं बुरे कर्मों के फल से शनिदेव सिर्फ इस जन्म ही नहीं बल्कि सौ जन्मों तक कठोर दंड देते हैं। लेकिन जिस पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है वह इंसान रंक से भी राजा बन जाता है। शनि जयंती के दिन पूजा-पाठ करके काला कपड़ा या दाल तथा लोहे की वस्तु दान करने से शनि देव सभी कष्टों को दूर कर देते हैं।

इन 8 चीजों का करे दान

- काले तिल
- उड़द
- मूंगफली का तेल
- काली मिर्च
- अचार
- लौंग
- काले नमक
- काले वस्त्र

आपको बता दे, इस बार शनि जयंती पर एक अद्भुत संयोग बन रहा है। इस दिन सुबह 07:13 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 05:27 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में रहेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि ऐसा संयोग करीब 30 साल बाद बन रहा है।