वृश्चिक राशिफल 23 मार्च: दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी हो सकती है

आज कई निर्णय एक साथ कर लेना चाहते हैं, आपकी राशि के आसपास इतने ग्रह इकट्ठे हैं कि आपको कई जगह उलझा के रख देंगे। यात्रा का दबाव भारी है परन्तु आप कर नहीं पा रहे हैं। किसी खास काम को करने की वजह से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। बड़े लोगों से मिलना होगा और काम तेजी से आगे बढ़ेगा। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी हो सकती है परन्तु आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। भाई-बहिन की तरफ से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। काम-काज में गति आएगी परन्तु वातावरण में गर्मी भी रहेगी। वायु विकार सताएंगे अत: खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Navratri 2020 : महामारी विनाश में सहायक होगा दुर्गा सप्तशती का यह खास मंत्र
Navratri 2020 : राशिनुसार करें देवी की पूजा, मिलेंगे शुभ संकेत
Navratri 2020 : राशि अनुसार करें मन्त्रों का जाप, मिलेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा