वृश्चिक 29 दिसंबर राशिफल: आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ी चिंता रहेगी, आज अधिक खर्चे का दिन

आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ी चिंता रहेगी। एक तरफ लाभ दिख रहा होगा तो दूसरी तरफ पैसा हाथ में नहीं आएगा। आज अधिक खर्चे का दिन है परन्तु आज ही आय होने का कोई आश्वासन नहीं मिलेगा। यात्राएं लाभ दे सकती हैं परन्तु उन्हें व्यावसायिक यात्राओं में बदलने में परेशानी रहेगी। आपको साझा भाव से काम करने में ही लाभ है। कोई नया सौदा हो जाने से आर्थिक लाभ का आश्वासन मिल सकता है। भाई-बहिनों के साथ आज सार्थक वार्ता हो सकती है। उनसे मदद का कोई आश्वासन मिल सकता है। एक-दो काम में आपके साथ जुट जाएंगे। पिता के कामकाज में आज सुधार है। उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आर्थिक स्थितियों को लेकर आपका उनसे तालमेल बैठ सकता है। बाहर के कुछ व्यक्ति सहयोग कर सकते हैं परन्तु उनकी अपनी शर्तें रहेंगी।