धनु राशिफल 13 मार्च: घर में बहुत प्रसन्नता का माहौल रहेगा

आज घर में बहुत प्रसन्नता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई ना कोई शुभ समाचार आएगा। कोई अच्छा आश्वासन मिल जाने से आप आगे की योजना ढंग से बना पाएंगे। खर्चा आवश्यकता से अधिक चल रहा है और किसी काम को साधने के लिए यह जरूरी भी है। आज आप व्यावसायिक मामलों में लेन-देन की बातें ज्यादा अच्छे तरीके से करेंगे और अपने लाभ को बढ़ा पाएंगे। भूमि-भवन के मामलों में तेजी तो आएगी परंतु एकदम से लाभ नहीं दिख रहा है। आपकी धार्मिक नीतियां बहुत अच्छी रहेंगी और आपको प्रतिष्ठा दिलाएंगी। आज किसी खास मामले में शासन की कृपा मिलेगी।

रंग पंचमी 2020 : जानें इसे मनाने का पौराणिक महत्व और परंपरा

शीतला अष्टमी 2020 : जानें इसका महत्व, पूजा विधि और मंत्र