नाग पंचमी की पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त

नाग पंचमी का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता हैं। हिन्दू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व माना जाता हैं और इस दिन पूरे देशभर में नागदेवता की पूजा की जाती हैं और उनसे आशीर्वाद माँगा जाता हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन की गई सांपों की पूजा भगवान शिव को प्रसन्न करती हैं और उनकी कृपा प्राप्त करवाती हैं। यहाँ तक की इस दिन की गई पूजा से कालसर्प दोष का निवारण हो जाता हैं। इसलिए आज हम आपको इस दिन के महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की फूल और मंत्रों से पूजा की जाती है और दुध से स्नान कराया जाता है। नागपंचमी पर रुद्राभिषेक का भी विशेष महत्व है। इसके अलावा इस दिन को गरुड़ पंचमी के नाम से भी जानते हैं। नाग देवता के साथ पंचमी के दिन गरुड़ की पूजा भी जाती है। इस बार 15 अगस्त के दिन नागपंचमी पर स्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ योग माना गया है। नागपंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 54 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।