Holi Special 2019: जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राशिनुसार प्ररिक्रमा करने से दूर होगी ग्रह बाधाएं

हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली होली इस बार 20 मार्च 2019, बुधवार को मनाई जा रही है और इसके अगले दिन 21 मार्च को धुलंडी मनाई जाती है। होली वाले दिन सभी लोग इससे जुड़ी धार्मिक आस्था का मान रखते हुए होलिका दहन करते हैं और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं। इसलिए आज हम आपको इस बार होला दहन के शुभ मुहूर्त और ग्रह बाधाओं से मुक्ति पाने के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* होलिका दहन का शुभमुहूर्त

होली दहन और भद्रा काल का गहरा संबंध होता है। इस के अनुसार बुधवार 20 मार्च 2019 को प्रात:काल 10 बज कर 45 से भद्राकाल प्रारंभ हो जायेगा और सांयकाल 8 बज कर 59 तक रहेगा। इसके बाद 9 बज कर 28 मिनट से रात्रि 11:58 तक होलिका दहन किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि भद्रा में होलिका दहन नहीं किया जाता है। इसीलिए होलिका दहन फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को भद्रा समय के बाद किया जायेगा। सभी लोग अपनी क्षेत्र परंपरा के अनुसार होलिका दहन करेंगे। सामान्य तौर पर भद्रा में होलिका दहन नहीं होना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से जनसमूह का नाश होता है। प्रतिपदा चतुर्दशी भद्रा और दिन में होलिका जलाना सर्वथा त्याग योग्य समझा जाता है। इसके बावजूद यदि पंडित दीपक पांडे की माने तो उनका कहना है कि इस बार यदि भद्रा लगने के 18 मिनट बाद होलिका दहन किया जाए तो कोर्इ हानि नहीं होगी।

* राशि अनुसार करें परिक्रमा

यदि राशि के शुभ अंक के हिसाब से परिक्रमा की जाए तो ग्रह बाधायें दूर हो सकती हैं। अन्य लाभ भी होते हैं जैसे रुके हुए शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं, धन संबंधि फायदा होगा और नव संवत्सर की शुरूआत में आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलने की संभावना बनती है। ऐसे में जानें कि किस राशि वाले लोगों को लगानी होंगी कितनी परिक्रमा।

मेष राशि वाले लगाये 9 परिक्रमा। वृष राशि वाले को 11 चक्कर लगाने चाहिए। मिथुन राशि वाले को 7 चक्कर लगाने चाहिए। कर्क राशि वालों को 28, सिंह राशि वालों को 21 परिक्रमा, कन्या राशि को 7, तुला राशि को 21 लगाने हैं, जबकि वृश्चिक राशि वालों को 28, धनु राशि वालों को 23, मकर राशि वालों को 15, कुंभ राशि वालों को 25 और मीन राशि वालों को 9 परिक्रमा करनी चाहिए।