Lunar Eclipse 2020 : गुरु पूर्णिमा के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, राशि के अनुसार करें यह काम

आने वाली 5 जुलाई अर्थात आषाढ़ मास की पूर्णिमा जिसे गुरु पूर्णिमा के तौर पर भी जाना जाता हैं। इस दिन साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा हैं जो कि एक उपछाया हैं। ग्रहण को दान-धर्म के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए राशि के अनुसार चंद्रग्रहण के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपको शुभ परिणाम देंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- मेष राशि वालों को ग्रहण के बाद गुड़ और दाल का वितरण करना चाहिए।

- वृषभ राशि के जातकों को मंदिर में दही, चीनी दान करनी चाहिए।

- मिथुन राशि वाले गाय को पालक खिलाएं और कर्क राशि वाले शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

- कर्क राशि वाले भगवान का ध्यान करें।

- सिंह राशि के जातक तांबे की कोई वस्तु या केसरिया वस्त्र मंदिर में दें, या अपने पिता को दें।

- कन्या राशि वाले हरी चूड़ियां किसी कन्या या किन्नर को दें।

- तुला राशि वालों को जोत अगरबत्ती मंदिर में दान करनी चहिए।

- वृश्चिक राशि वालों को हनुमानजी के मंदिर में घी दान करना चाहिए।

- धनु राशि वाले जातक चने की दाल मंदिर में पंडित जी को दें, तो बेहतर है।

- मकर राशि वाले काले तिल का दान किसी गरीब को कर सकते हैं।

- कुंभ राशि वाले कहीं जल में कोयला चढ़ाएं।

- मीन राशि वाले गरीब बच्चों को केले खिलाएं।